{"_id":"5f6c571d8ebc3e477177b823","slug":"traffic-challan-reduced-in-chandigarh-after-lockdown","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन हटने के बाद चंडीगढ़ में ट्रैफिक चालान में 10 फीसदी की कमी आई, पढ़ें विशेष रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन हटने के बाद चंडीगढ़ में ट्रैफिक चालान में 10 फीसदी की कमी आई, पढ़ें विशेष रिपोर्ट
Thu, 24 Sep 2020 01:51 PM IST
खुशबू गोयल
अमित गुप्ता, चंडीगढ़
अमित गुप्ता, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 24 Sep 2020 01:51 PM IST
सार
- लॉकडाउन रहते पहले 125 दिन में कटे 57,961 चालान
- लॉकडाउन के बाद 135 दिन में 56,211 चालान कटे
विज्ञापन
Traffic Police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंडीगढ़ में लॉकडाउन हटने के बाद चालान में करीब 10 फीसदी तक कमी आई है। ट्रैफिक पुलिस पहले रोजाना औसतन 463 चालान काट रही थी लेकिन अब यह आंकड़ा घटकर 416 पर पहुंच गया है। जनवरी से अप्रैल तक ट्रैफिक पुलिस ने 57,961 वाहनों के चालान काटे जबकि 4 मई से लॉकडाउन हटने के बाद अबतक 56,211 वाहनों के चालान काटे गए हैं।
24 मार्च से शहर में कर्फ्यू/लॉकडाउन लगने के बाद कोरोना वायरस को फैलने से रोकने को लेकर मैनुअल चालान काटना बंद कर दिया गया था। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ट्रैफिक वॉयलेशन इंफॉर्मेशन स्लिप (टीवीआईएस) के जरिये ही चालान काट रही थी। 4 मई से लॉकडाउन हटते ही ट्रैफिक पुलिस ने चालान काटने में तेजी बरती लेकिन अब तक के आंकड़े बताते हैं कि इसमें अब काफी कमी आई है।
हालांकि चालान कम कटने की एक वजह यह भी माना जा रहा है कि शहर में दूसरे राज्यों से आने वाली गाड़ियों की संख्या काफी कम हुई है। ट्रैफिक पुलिस ने शुरुआत के 125 दिन में 57,961 चालान और 4 मई से 16 सितंबर तक यानी 135 दिन में 56,211 चालान काटा है।

Trending Videos
68 पुलिसकर्मियों से मांगा गया था जवाब
बता दें कि हाल ही में 17 जुलाई से 25 अगस्त के बीच औसत से कम चालान काटने पर 68 पुलिसकर्मियों को ट्रैफिक के आला अधिकारियों ने नोटिस भेजकर जवाब मांगा था। अधिकारियों का मानना था कि सही ढंग से चालान काटने के बजाय इस महीने में सिर्फ खानापूर्ति की गई है। इन 68 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों में 8 सब-इंस्पेक्टर, 28 एएसआई और 32 हवलदार शामिल थे।
कोरोना में सबसे ज्यादा ट्रैफिक नियमों की धज्जियां तेज रफ्तार वाहनों के कारण उड़ाई गई। यही वजह रही कि ट्रैफिक पुलिस ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में स्पीड रडार नाका समेत अन्य नाका लगा कर तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाई। ट्रैफिक पुलिस के आंकड़े बताते हैं कि इस दौरान 16,996 वाहनों का चालान काटा गया जबकि जेब्रा लाइन के नियमों की अवहेलना करने पर 14,240 वाहनों के चालान काटे गए।
क्या कहते हैं विशेषज्ञ
कोरोना से पहले सिटी ब्यूटीफुल में रोजाना दूसरे राज्यों से सैकड़ों गाड़ियां आती थीं। इसके चलते ट्रैफिक नियमों की अवहेलना होती रहती थी। अब कोरोना की वजह से दूसरे राज्य से शहर में आने वाली गाड़ियां काफी कम हुई है। यही वजह हो सकती है कि ट्रैफिक चालान में लगातार कमी देखने को मिल रही है।
- हरमन सिंह सिद्धू, संस्थापक अराइव सेफ

किस कारण पर कितने चालान
अवहेलना चालान
बिना हेलमेट 13,375
लाइसेंस रद्द 4020
तेज रफ्तार 16,996
ड्रंक एंड ड्राइव 318
रेड लाइट जंप 1769
जेब्रा लाइन 14,240
बिना सीट बेल्ट 3170
एक नजर में जानिए किस महीने में कितने चालान
महीना चालान
जनवरी 19,624
फरवरी 18,606
मार्च 13,563
अप्रैल 6168
मई 13,612
जून 13,366
जुलाई 987
अगस्त 13,034
सितंबर 6328