{"_id":"364fbf1440692098abac27788d6bde74","slug":"traffic-challan-of-woman-for-smoking-in-driving-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिगरेट पीते हुए ड्राइव कर रही युवती का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिगरेट पीते हुए ड्राइव कर रही युवती का चालान
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Tue, 25 Aug 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पुलिस ने पहली बार सिगरेट पीकर गाड़ी चला रही एक युवती का चालान काटा है। युवती की पहचान सोहानी निवासी सेक्टर-15 चंडीगढ़ के रूप में हुई है। वह प्राइवेट कंपनी में काम करती है। यह चालान युवती को डीटीओ आफिस में भरना होगा। इसके लिए युवती को करीब एक हजार रुपये चुकाने होंगे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, ट्रैफिक इंचार्ज जोन दो गुरमीत सिंह सोहल की अगुवाई में पुलिस ने स्पेशल नाका लगा रखा था। इंडस्ट्रियल एरिया की तरफ से एक कार आई। कार को ड्राइव कर रही युवती सिगरेट के कश लगा रही थी। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों की युवती पर नजर पड़ी, तभी उन्होंने युवती को गाड़ी रोकने के लिए कहा।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों ने लड़की के गाड़ी के दस्तावेज चेक किए। इस दौरान भी युवती ने सिगरेट बंद नहीं की। इसके बाद पुलिस ने युवती का ड्राइव करते समय सिगरेट पीने का चालान काट दिया।
विज्ञापन
ट्रैफिक इंचार्ज गुरमीत सिंह सोहल ने बताया कि उनकी कोशिश है कि लोग सड़क नियमों का पालन करें, ताकि सड़क हादसों पर लगाम लगाई जा सके। उन्होंने बताया कि यह मुहिम लगातार चलती रहेगी।
शराब पीकर ड्राइव की तो कैंसिल हुआ लाइसेंस
इससे पहले ट्रैफिक पुलिस ने बलौंगी बैरियर के पास नाका लगाया हुआ था। वहां से एक स्कूल बस तेज गति से आ गई। पुलिस ने बस को चेकिंग के लिए रोका। चेकिंग में पता चला कि ड्राइवर ने शराब पी रखी है।
फिर पुलिस ने बस जब्त कर ली थी। साथ ही ड्राइवर का चालान काट दिया था। इसके बाद ड्राइवर को अदालत में पेश किया गया था। अदालत ने ड्राइवर का लाइसेंस कैंसिल कर दिया था।