{"_id":"5d0f4bc48ebc3e23211ab91e","slug":"traffic-block-will-remain-18-days-from-25-june-many-trains-will-be-affected","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रा करने से पहले पढ़ लें ये खबर, 25 जून से 18 दिन रहेगा ट्रैफिक ब्लॉक, ये ट्रेनें होंगी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रा करने से पहले पढ़ लें ये खबर, 25 जून से 18 दिन रहेगा ट्रैफिक ब्लॉक, ये ट्रेनें होंगी प्रभावित
Sun, 23 Jun 2019 03:23 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला कैंट (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला कैंट (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 23 Jun 2019 03:23 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
लखनऊ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नं. 1 पर वाशेबल एप्रेन की मरम्मत एवं सुधार कार्य के चलते 25 जून से 12 जुलाई तक 18 दिन का ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। 54251/54252 लखनऊ-सहारनपुर-लखनऊ पैसेंजर इन दिनों में रद्द रहेगी। 14523 बरौनी-अंबाला हरिहर एक्सप्रेस 27 जून, 1, 4, 8 व 11 जुलाई को रद्द रहेगी। 14524 अंबाला-बरौनी हरिहर एक्सप्रेस 25, 29 जून, 2, 6 व 9 जुलाई को रद्द रहेगी।
विज्ञापन
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली रेलगाड़ियां
24 जून से 11 जुलाई तक 13307 धनबाद-फिरोजपुर गंगा सतलुज एक्सप्रेस बरास्ता बाराबंकी-लखनऊ (पूर्वोत्तर)-बाराबंकी होकर जाएगी। 13308 फिरोजपुर-धनबाद गंगा सतलुज एक्सप्रेस बरास्ता आलम नगर-लखनऊ (पूर्वोत्तर) बाराबंकी होकर जाएगी।
विज्ञापन
25, 28, 30 जून, 2, 5 और 9 जुलाई को चलने वाली वाली 14649 जयनगर-अमृतसर सरयू यमुना एक्सप्रेस बरास्ता बाराबंकी-लखनऊ (पूर्वोत्तर)-बाराबंकी होकर जाएगी।
24, 26, 29 जून, 1, 3, 6, 8 और 10 जुलाई को चलने वाली वाली 14650 अमृतसर-जयनगर सरयू यमुना एक्सप्रेस बरास्ता आलम नगर-लखनऊ (पूर्वोत्तर)-बाराबंकी होकर जाएगी।
विज्ञापन
26, 27, 29 जून, 1, 3, 4, 6 और 8 जुलाई को चलने वाली वाली 14673 जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस बरास्ता बुढ़वल-सीतापुर सिटी-रोजा होकर जाएगी। 25, 27, 28, 30 जून, 2, 4, 5 और 7 जुलाई को चलने वाली वाली 14674 अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस बरास्ता रोजा-सीतापुर सिटी-बुढ़वल होकर जाएगी।