फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Traffic advisory Many roads closed on Wednesday and Thursday in Chandigarh and Panchkula

Traffic Advisory: चंडीगढ़ और पंचकूला में दो दिन बंद रहेंगी कई सड़कें, घर से निकलने से पहले एक बार देख लें रूट

Tue, 15 Oct 2024 10:46 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 15 Oct 2024 10:46 PM IST
सार

Traffic Advisory: वीवीआईपी मूवमेंट के चलते चंडीगढ़ और पंचकूला में दो दिन कई सड़कें आम लोगों के लिए बंद रहेंगी। ट्रैफिक पुलिस विभाग की तरफ से इस संबंध में ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की गई है। घर से निकलने से पहले रूट मैप जरूर देख लें। 

विज्ञापन
Traffic advisory Many roads closed on Wednesday and Thursday in Chandigarh and Panchkula
traffic police - फोटो : एएनआई

विस्तार

पंचकूला में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के चलते शहर में बुधवार और वीरवार को वीवीआईपी मूवमेंट अधिक रहेगी। चंडीगढ़ पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। बुधवार को कई सड़कें बंद रहेंगी और कई पर रूट डायवर्ट किया जाएगा।

विज्ञापन


वीवीआईपी आवागमन के दौरान दक्षिण मार्ग पर एयरपोर्ट लाइट पॉइंट से ट्रिब्यून चौक, पूर्व मार्ग पर ट्रिब्यून चौक से ट्रांसपोर्ट लाइट पॉइंट और मध्य मार्ग पर ट्रांसपोर्ट लाइट पॉइंट से ढिल्लों बैरियर तक यातायात को डायवर्ट/प्रतिबंधित किया जाएगा। सुबह करीब 11:30 से दोपहर 12:30 बजे तक और दोपहर 3 से शाम 4 बजे तक इन सड़कों को सामान्य ट्रैफिक आवागमन के लिए बंद रखा जाएगा। 
विज्ञापन


इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक कुछ अन्य सड़कों पर यातायात की आवाजाही प्रतिबंधित/डायवर्ट की जा सकती है। वाहन चालक किसी भी भीड़/असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग अपनाएं। वाहन चालक अपने वाहनों को साइकिल ट्रैक/पैदल यात्री मार्ग और नो पार्किंग एरिया पर पार्क न करें अन्यथा कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी और वाहनों को टो करके ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचकूला में आम लोगों के लिए कई रूट रहेंगे बंद
शपथ ग्रहण समारोह के लिए पंचकूला पुलिस ने यातायात प्रबंधन के मद्देनजर पार्किंग और सड़क मार्गों की एडवाइजरी जारी की है। आम नागरिकों को सलाह है कि शालीमार ग्राउंड की तरफ जाने वाले मार्गों की तरफ वाहन लेकर न जाएं। समारोह में शामिल होने वाले विधायकों, सांसदों, वरिष्ठ आईएएस, आईपीएस अधिकारियों, उद्योगपतियों और सरकारी कर्मचारियों के लिए पार्किंग की अलग-अलग व्यवस्था की गई है। निमंत्रण के साथ क्यूआर कोड भी जारी किया जा रहा है, ताकि गूगल मैप से जाकर वाहन पार्क करने वाली जगह तक पहुंचने में परेशानी न हो। इसके अलावा आम नागरिकों के लिए कुछ रूट भी बंद किए गए हैं।

अधिकारियों के वाहनों के लिए पार्किंग
वरिष्ठ आईएएस, आईपीएस अधिकारियों के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था बेला विस्टा चौक (शहीद मेजर संदीप सांखला चौक), पुलिस मुख्यालय कट, सेक्टर-6 ट्रैफिक लाइट पार करके बाएं तरफ टर्न होकर वाटर ट्यूबवेल के साथ सहित होटल के सामने बनी पार्किंग क्षेत्रों में की गई है। सभी सांसद, विधायकों और अति गणमान्य अतिथियों के वाहन बेला विस्टा चौक (शहीद मेजर संदीप सांखला चौक) पुलिस मुख्यालय कट सेक्टर-6 ट्रैफिक लाइट पार करके बाएं तरफ टर्न लेकर सामने पंजाब नेशनल बैंक पार्किंग एरिया में व्यवस्था होगी। 


यहां भी पार्क कर सकेंगे वाहन
इसके अलावा उद्योगपति बेला विस्टा चौक बाएं तरफ टर्न करके हैफेड चौक से आगे ट्रैफिक लाइट सेक्टर 4/5 परेड ग्रांउड से दाईं तरफ टर्न करके सीधा दाईं तरफ से होकर सामने द कोव होटल के सामने पार्किंग एरिया में अपने वाहनों को पार्क कर सकेंगे। सिविल प्रशासन और पुलिस कर्मचारी जो अपनी ड्यूटी पर तैनात है, वह सभी बेला विस्टा चौक से बाएं तरफ टर्न हैफेड चौक से आगे ट्रैफिक लाइट सेक्टर 4/5 परेड ग्रांउड से दाई तरफ टर्न होकर बाई तरफ इंद्रधनुष सेक्टर-5 पंचकूला की पार्किंग में वाहन खड़े कर सकेंगे।

आम पब्लिक के लिए ये रूट रहेंगे बंद

  • सेक्टर-5 का शालीमार ग्राउंड के दोनों तरफ का रूट बंद रहेगा।
  • बेलाबिस्टा/संदीप मेजर संदीप सांखला चौक (उसके बाई तरफ) हैफेड चौक, सेक्टर-4 और 5 का ट्रैफिक लाइट पॉइंट
  • तवा चौक/शहीद, ऊधम सिंह चौक, सेक्टर-9 और 10 ट्रैफिक लाइट पॉइंट, सेक्टर-8 और 9 ट्रैफिक लाइट पॉइंट, शक्ति भवन और गीता चौक दोनों तरफ से बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed