फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Trade improvement will gain momentum, DC gave instructions to achieve target by one

Chandigarh News: व्यापार सुधार को मिलेगी रफ्तार, डीसी ने एक तक लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश

Thu, 23 Jan 2025 02:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Trade improvement will gain momentum, DC gave instructions to achieve target by one
चंडीगढ़। शहर में व्यापार सुधार कार्य योजना (बीआरएपी) के तहत सुधार कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से प्रशासन सक्रिय हो गया है। यूटी प्रशासन के उद्योग सचिव एवं डीसी निशांत कुमार यादव ने बुधवार को समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी हितधारक विभागों को एक फरवरी तक सुधार कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। योजना के तहत श्रम, पर्यावरण, कर, भूमि प्रशासन और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में कुल 343 सुधार बिंदुओं को लागू किया जाना है ताकि व्यापारिक प्रक्रियाओं को सरल और प्रभावी बनाया जा सके। सुधारों का उद्देश्य चंडीगढ़ में सरकार से व्यवसाय तक तेज और अधिक कुशल सेवा वितरण सुनिश्चित करना है। इसके माध्यम से सरकार की कोशिश है कि व्यापार करने वालों को कोई परेशानी न आए। सेवाओं के लिए सिंगल विंडो सिस्टम बने और सेवाएं ऑनलाइन हों। यूटी ने एक फरवरी तक कई सुधार करने का फैसला किया है। यह लक्ष्य 15 फरवरी की राष्ट्रीय समय सीमा से काफी पहले निर्धारित किया गया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि चंडीगढ़ समय पर डीपीआईआईटी को अपनी प्रगति प्रस्तुत करे। अब तक 133 सुधार कार्य बिंदुओं के साक्ष्य पहले ही डीपीआईआईटी के पोर्टल पर प्रस्तुत किए जा चुके हैं, जिनमें से 109 सुधार पूरे हो चुके हैं। संबंधित विभाग बाकी 100 सुधार कार्य बिंदुओं को पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं, जो वर्तमान में प्रगति पर हैं। सचिव उद्योग ने यह भी कहा कि बीआरएपी के तहत विभिन्न विभागों की ओर से की गई प्रगति का आकलन करने के लिए जल्द ही एक और समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed