फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tractor march of Bharatiya Kisan Union in Jind to protest against Farm laws

हरियाणा: कृषि कानूनों के विरोध में जींद में भारतीय किसान यूनियन का विशाल ट्रैक्टर मार्च

Thu, 22 Oct 2020 05:03 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 22 Oct 2020 05:03 PM IST
विज्ञापन
Tractor march of Bharatiya Kisan Union in Jind to protest against Farm laws
ट्रैक्टर रैली।

भारतीय किसान यूनियन ने नए कृषि कानूनों को वापस लेने, समर्थन मूल्य पर फसलों की खरीद सुनिश्चित करने समेत तमाम मांगों को लेकर गुरुवार को ट्रैक्टरों के साथ किसान क्रांति यात्रा निकाली। यात्रा में करीब 150 ट्रैक्टर शामिल रहे। ट्रैक्टर किसान क्रांति यात्रा से शहर में जाम की स्थिति रही। हालांकि व्यवस्था बनाने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। 

विज्ञापन


यात्रा पटियाला चौक से शुरू होकर शिव चौक, बैंड मार्केट, पुराना नगर परिषद कार्यालय, शहर थाना, रानी तालाब होते हुए लघु सचिवालय पहुंची। डीएसपी कप्तान सिंह खुद करीब छह किलोमीटर की यात्रा में किसानों के साथ पैदल चले। लघु सचिवालय के बाहर भाकियू के राष्ट्रीय उपप्रधान रामफल कंडेला के नेतृत्व में किसानों ने डीसी डॉ. आदित्य दहिया को ज्ञापन सौंपा। इस पर डीसी ने किसानों को आश्वासन दिया कि स्थानीय मुद्दों के लिए सभी विभागों की मीटिंग बुलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


भाकियू के राष्ट्रीय उपप्रधान रामफल कंडेला ने कहा कि हैबतपुर गांव में बन रहे मेडिकल कॉलेज का काम जल्द शुरू किया जाए। यदि ऐसा नहीं होता है तो दिसंबर के बाद भाकियू इस जमीन पर बिजाई करेगी। वहीं, अगर पराली प्रबंधन के लिए सुविधाएं नहीं मिली तो किसान पराली सड़कों पर डाल देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि करीब पांच साल पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जींद में मेडिकल कॉलेज की घोषणा की थी। इसके बाद हैबतपुर गांव की पंचायत ने 24 एकड़ जमीन दे दी। करीब चार साल से जमीन दी गई है लेकिन यहां मेडिकल कॉलेज के नाम पर सिर्फ चहारदीवारी ही बन पाई है। कंडेला ने बताया कि इस जमीन से पंचायत को हर साल करीब 10 लाख रुपये की आय होती थी। इस मौके पर छज्जूराम कंडेला, रामफल बाबाल, जयबीर, राममेहर, सुरजमल अहलावत, रामफल नंबरदार, तेलूराम रूपगढ, अनिल, बिंद्र, मोहित, नरेश, सुरेंद्र, सुनील मौजूद रहे।
 
पराली का प्रबंधन नहीं हुआ तो सड़कों पर डाल देंगे 
डीसी डॉ. आदित्य दहिया के समक्ष किसानों ने धान की पराली के मुद्दे को भी उठाया। रामफल कंडेला ने कहा कि सरकार बिना योजना बनाए ही नियम थोप देती है। सरकार को चाहिए कि पहले प्लांट लगाए, जिससे किसान वहां धान की पराली भेज सकें। उन्होंने कहा कि यदि धान की पराली के लिए कोई योजना नहीं बनी तो किसान सड़कों पर पराली डाल देंगे। इसके अलावा यदि कोई अधिकारी जुर्माना वसूली करने आता है तो उसे बंधक बनाया जाएगा।

किसान बोला- नहीं हो रही धान की खरीद, डीसी ने कहा- करवा देंगे
गोहाना रोड पर जब डीसी डॉ. आदित्य दहिया ज्ञापन लेने पहुंचे तो एक किसान ने कहा कि धान की खरीद नहीं हो रही है। जींद की नई अनाज मंडी में कई दिन से धान पड़ा है। इस पर डीसी ने आश्वासन दिया कि वे अधिकारियों को भेज कर समाधान करवा देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed