{"_id":"5f8f4b8b295c76535569a30f","slug":"toy-train-resume-operations-from-today-on-kalka-shimla-heritage-rail-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात महीने बाद कालका-शिमला ट्रैक पर दौड़ेगी रेल, आज से सुनाई देगी टॉय ट्रेन की छुकछुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात महीने बाद कालका-शिमला ट्रैक पर दौड़ेगी रेल, आज से सुनाई देगी टॉय ट्रेन की छुकछुक
Wed, 21 Oct 2020 02:13 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, कालका (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कालका (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 21 Oct 2020 02:13 AM IST
विज्ञापन
टॉय ट्रेन कालका से शिमला
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर टॉय ट्रेन की छुकछुक एक बार फिर सुनाई देगी। करीब सात माह के अंतराल के बाद बुधवार से कालका-शिमला हैरिटेज ट्रैक पर कालका से होकर कालका-शिमला एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन शिमला पहुंचेगी। एक्सप्रेस ट्रेन (04515) कालका-शिमला अप कालका से दोपहर 12:10 बजे रवाना होगी जोकि शाम 5:20 पर शिमला पहुंचेगी।
विज्ञापन
गुरुवार को यह ट्रेन शिमला-कालका डाउन (04516) शिमला से सुबह 10:40 बजे रवाना होगी जोकि शाम 4:10 बजे कालका पहुंचेगी। रेलवे ने 20 अक्तूबर से 30 नवंबर तक फेस्टिवल सीजन के मद्देनजर इस स्पेशल ट्रेन के संचालन का फैसला लिया है।
विज्ञापन
कुल सात कोच होंगे
कालका-शिमला एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन दो लग्जरी डिब्बों सहित सात डिब्बों के साथ शिमला पहुंचेगी। ट्रेन में सीजेड श्रेणी के 3 डिब्बे, सीजेडआर श्रेणी का 1 डिब्बा, जीएस श्रेणी का 1 डिब्बा, और एफसीजेड श्रेणी के 2 डिब्बे होंगे।
विज्ञापन
बुधवार से कालका-शिमला हैरिटेज ट्रैक पर कालका-शिमला एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया जा रहा है। इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। - गोकुल सिंह, स्टेशन अधीक्षक, कालका रेलवे स्टेशन।