फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   toy train accident: journey continues for shimla of victims foreign tourists

टॉय ट्रेन हादसा: विदेशी सैलानी के जज्बे को आप भी करेंगे सलाम

Mon, 14 Sep 2015 05:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा) Updated Mon, 14 Sep 2015 05:30 PM IST
विज्ञापन
toy train accident:  journey continues for shimla of victims foreign tourists

हादसे की शिकार टॉय ट्रेन में सवार विदेशी पर्यटकों ने जिंदगी के प्रति गजब का जज्बा दिखाया। जानकर आप भी करेंगे सलाम। दरअसल हिमाचल की वादियों में शनिवार को प्रवेश करने के तुरंत बाद हादसे की शिकार हुई टॉय ट्रेन में सवार विदेशी पर्यटकों ने जिंदगी के प्रति गजब का जज्बा दिखाया।

विज्ञापन


हादसे के खौफ को दरकिनार कर रविवार को 16 ब्रिटिश पर्यटकों का दल शिमला के लिए रवाना हो गया। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई थी जबकि 13 अन्य घायल हैं।

दुर्घटना के बाद सहमे से दिख रहे सैलानियों ने रविवार को सफर जारी रखने का फैसला किया लेकिन इस बार ट्रेन नहीं, टैक्सी को हमसफर बनाया। ट्रेवल कंपनी के मैनेजर राजिंदर शर्मा ने बताया कि शिमला के बाद आगरा, जयपुर और दिल्ली के बाद सभी अपने देशों के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन


दूसरी ओर, शिमला पुलिस ने टॉय ट्रेन में सवार दिल्ली निवासी अमरीश मोहन के बयान पर ट्रेन चालक धन सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अमरीश मोहन के अनुसार ट्रेन ओवर स्पीड थी जिस कारण यह हादसा हुआ। वहीं, सूत्रों के अनुसार कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी (सीआरएस) ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ पहुंचे ब्रिटिश हाई कमिश्नर ने रेलवे के प्रयास पर संतुष्टि जताई

toy train accident:  journey continues for shimla of victims foreign tourists

ब्रिटिश हाई कमिश्नर जेम्स बेवन रविवार को घायलों का हालचाल जानने के लिए चंडीगढ़ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मोहाली के मैक्स अस्पताल में भर्ती तीन घायलों से मुलाकात की और डॉक्टरों से उनकी हालत को लेकर चर्चा की।

बाद में पत्रकारों से बातचीत में बेवन ने बताया कि घायल पर्यटक खतरे से बाहर हैं और उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। बेवन ने हादसे के बाद भारतीय अथॉरिटी और रेलवे के प्रयास पर संतुष्टि जताई है। साथ ही कहा कि हादसे के बावजूद भारत में आने वाले ब्रिटिश पर्यटकों की संख्या पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

टॉय ट्रेन की बुकिंग पर रोक: चार्टर्ड टॉय ट्रेन पर सवार होकर विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक के रोमांच भरे सफर पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। रेलवे का मेकेनिकल विंग हादसाग्रस्त टॉय ट्रेन के चारों डिब्बों की जांच कर रहा है। जांच में खरे उतरने के बाद ही इन्हें दोबारा ट्रैक पर दौड़ाया जाएगा।

प्रमोद चौहान, डीएसपी ने बताया कि दोनों महिलाओं के शवों का पोस्टमार्टम सोमवार को किया जाएगा। रविवार रात तक मृतकों के परिजनों के भी ब्रिटेन से पंचकूला पहुंचने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed