फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Likely to Rain In Chandigarh Due to Effect of Cyclone Tauktae in Coming Days

ताउते का असर: चंडीगढ़ में भी बदलेगा मौसम, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Mon, 17 May 2021 01:37 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 17 May 2021 01:37 AM IST
सार

चक्रवाती तूफान ताउते देश के दक्षिण पश्चिम राज्यों में तबाही मचा रहा है। अबतक इस तूफान की वजह से प्रभावित इलाकों में आठ लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
Likely to Rain In Chandigarh Due to Effect of Cyclone Tauktae in Coming Days
तूफान ताउते - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

देश के कई राज्यों में तबाही मचा रहे चक्रवाती तूफान ताउते का असर चंडीगढ़ में भी दिखेगा। इसके प्रभाव से 18 से 20 मई तक मौसम में बदलाव नजर आएगा। पूरे ट्राइसिटी में 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 19 मई को बारिश होने की भी संभावना है।
विज्ञापन


मौसम के इस बदले मिजाज से एक बार फिर लोगों को गर्मी से राहत मिल जाएगी। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि ताउते के आगे बढ़ने पर इस क्षेत्र में एक सर्कुलेशन बनेगा, जिसके प्रभाव से उत्तर भारत के इलाकों में बारिश होगी। तेज हवाएं चलने के साथ बादल गरज सकते हैं।
विज्ञापन


चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। बीते 24 घंटे में पूरे ट्राइसिटी में कहीं भी बारिश नहीं हुई है। हवा में नमी का अधिकतम स्तर 67 और न्यूनतम 21 फीसदी रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को भी तापमान बढ़ेगा। तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, मंगलवार को बादल छा सकते हैं। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रह सकता है। बुधवार को तेज बारिश की संभावना है। इस दिन 40 एमएम के आसपास बारिश रिकार्ड की जा सकती है। बारिश के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रिकार्ड होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed