{"_id":"e7edcf5fb52360afea251bb034513aef","slug":"tourist-guide-recruitment-in-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में टूरिस्ट गाइड बनने के लिए अप्लाई करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में टूरिस्ट गाइड बनने के लिए अप्लाई करें
दीपक शाही/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 20 Sep 2015 01:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी ब्यूटीफुल के ऐतिहासिक म्यूजियम आने वाले सैलानियों को गाइड सुविधा के लिए अब ऑनलाइन आवेदन करना होगा। यह सुविधा म्यूजियम की वेबसाइट chdmuseum.nic.in या chdmuseum.gov.in पर मिलेगी। इस म्यूजियम में पूरे साल देश विदेश से लाखों सैलानी आते हैं।
विज्ञापन
यह वही म्यूजियम है, जहां गांधार क्षेत्र (वर्तमान में पेशावर)की खुदाई में प्राप्त कलाकृतियों और प्रतिमाओं को रखा गया है। बता दें कि 1949 में गंधार क्षेत्र में खुदाई के बाद प्राप्त 627 कलाकृतियों को चंडीगढ़ के म्यूजियम में लाया गया। इन कलाकृतियों में तत्कालीन भारत में बौद्घ धर्म के प्रभाव की छाप नजर आती है।
विज्ञापन
एक से दो सप्ताह पहले करें आवेदन
पेशावर से भारत-पाक बंटवारे में मिली कलाकृतियों की जानकारी हेतु गाइड के लिए भारत के विभिन्न हिस्सों से आने वाले सैलानियों को म्यूजियम के टूर से एक सप्ताह पहले गाइड के लिए आवेदन करना होगा। वहीं विदेशी सैलानियों को भारत आने के दो सप्ताह पहले आवेदन करना होगा। यह सुविधा बिल्कुल फ्री है।
विज्ञापन
तीन भाषाओं में गाइड से मिलेगी म्यूजियम की जानकारी
म्यूजियम में देश विदेश से आने वाले सैलानियों को सीमा भल्ला गाइड करेंगी। यह जानकारी वह हिंदी, अंग्रेजी व फ्रैंच भाषा में देंगी।
खुदाई में कलाकृतियों का भी हुआ बंटवारा
पुरातत्व विभाग द्वारा गांधार क्षेत्र में खुदाई के बाद जो मूर्तियां और कलाकृतियां मिलीं थीं उनका 1949 में बंटवारा कर दिया गया। इसमें से 60 प्रतिशत पाकिस्तान और 40 फीसदी भारत को दे दिया गया। वहां खुदाई में प्राप्त 627 मूर्तियों और कलाकृतियों को चंडीगढ़ के गवर्नमेंट म्यूजियम आर्ट गैलरी में रखा गया है। ये पुरातात्विक कलाकृतियां सिंकदर के आक्रमण के काल की भी हैं।
अब म्यूजियम में गाइड के लिए म्यूजियम के वेबसाइट पर आवेदन करना होगा। गाइड बाहर से आने वाले सैलानियों को हिंदी, अंग्रेजी व फ्रेंच भाषा में म्यूजियम के कलाकृतियों के बारे में जानकारी देंगे। यह सुविधा बिल्कुल फ्री है।
-सीमा, क्यूरेटर, गवर्नमेंट म्यूजियम आर्ट गैलरी चंडीगढ़