फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tourist Bus Accident at Gurdaspur

गुरदासपुरः जम्मू से अमृतसर जा रही टूरिस्ट बस पलटी, एक महिला की मौत, 18 सवारियां घायल

Fri, 13 Mar 2020 01:34 PM IST
खुशबू गोयल मनन सैनी, गुरदासपुर
मनन सैनी, गुरदासपुर Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 13 Mar 2020 01:34 PM IST
विज्ञापन
Tourist Bus Accident at Gurdaspur
टूरिस्ट बस पलटी - फोटो : अमर उजाला
धारीवाल के खुंडा बाइपास पर शुक्रवार को जम्मू से अमृतसर जा रही यमुना एक्सप्रेस की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई और 18 लोग घायल हो गए। हादसा सुबह साढ़े आठ बजे हुआ। बस की स्पीड काफी अधिक होने के कारण और रास्ते में बैरिकेड लगे होने के कारण चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख पाया। छह घायलों को गंभीर हालत में अमृतसर रैफर कर दिया गया। डाक्टर के अनुसार दो घायल खुद अमृतसर जाना चाहते थे। वहीं डीसी मोहम्मद इश्फाक ने मौके का जायजा लिया और अस्पताल में पहुंचकर मरीजों का हाल जाना। हादसे की जांच एसडीएम गुरदासपुर को सौंपी गई है।
विज्ञापन


मृतका की पहचान रमा महाजन पत्नी रविकांत महाजन निवासी त्रिकुटा नगर (जम्मू) के रुप में हुई। आठ घायल अरनव कुमार, फिरदौस हुसैन, मुजामिल कैंसर, सिमरन, सुमित, बीनू खोसला, राज कुमार वैद, विजय लक्ष्मी को अमृतसर रेफर किया गया है। अन्य घायलों की पहचान सुमित, रजनी डोगरा, रजिंदर कुमार, राजेश महाजन, प्रिया कपूर, जयदेवी, ताहवीर, चंदन मोहारी, विक्की मेहरा और उर्वशी के तौर पर हुई है। इमरजेंसी में तैनात डॉ. राजन ने बताया कि महिला विजय लक्ष्मी की बाजू कट गई है। जबकि सुमित और बच्ची का हाथ कुचला गया। कुछ की छाती में काफी चोटें आई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जम्मू से अमृतसर जा रही यमुना एक्सप्रेस बस में 60 से अधिक सवारियां बैठी थी। बस सुबह 8:15 बजे गुरदासपुर के बस स्टैंड से निकली तो बबरी बाईपास के पास जाकर बस चालक ने स्पीड बढ़ा दी। बस जब धारीवाल के खुंडा बाईपास पर पहुंची तो चालक नियंत्रण खो बैठा और बेकाबू बस पलट गई। कानूनी सेवाएं अथारिटी कम सविल जज राणा कंवरदीप, डीसी मोहम्मद इशफाक, दीनानगर के एसडीएम रमन कोछड़, लेबर सर पंजाब के चेयरमैन गुरमीत सिंह पाहड़ा, एसडीएम गुरदासपुर सकतर सिंह बल ने घायलों का हालचाल जाना। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी इस हादसे पर दुख जताया है। डीसी मोहम्मद इश्फाक का कहना था कि घायलों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए आरटीओ को कहा गया है। हादसे की जांच एसडीएम गुरदासपुर करेंगे। दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed