फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Top Golfer Karandeep Kochhar Corona Infected

खेल पर साया : शीर्ष गोल्फर करणदीप कोचर कोरोना संक्रमित

Wed, 21 Apr 2021 02:28 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 02:28 AM IST
विज्ञापन
Top Golfer Karandeep Kochhar Corona Infected
चंडीगढ़। शहर के शीर्ष स्तर के गोल्फर करणदीप कोचर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। यह जानकारी करणदीप के पिता संदीप सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि करणदीप का दोस्त गोल्फर अर्शदीप पिछले कुछ दिनों से उनके घर सेक्टर-15 में रह रहा था। उसे खांसी और बुखार था। जब कोविड जांच करवाया तो वह संक्रमित मिला। इसके बाद करणदीप कोचर को भी खांसी और बुखार होने के बाद जांच करवाई गई तो वह संक्रमित मिले।
विज्ञापन

संदीप सिंह ने बताया कि करणदीप के संक्रमित मिलने के बाद परिवार में चिंता का माहौल है। उनकी खुद की तबीयत भी बिगड़ रही है। इसके चलते उन्होंने और पत्नी रेशमा ने कोविड टेस्ट कराया है, अभी रिपोर्ट का इंतजार है। संक्रमित मिलने के बाद गोल्फर करणदीप कोचर ने खुद सोशल मीडिया पर भी यह जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया कि वह घर पर रहते हुए कोविड-19 के नियमों का पालन कर रहे हैं। जल्द वापसी करेंगे। करणदीप कोचर शीर्ष स्तर के गोल्फर हैं। उन्होंने पिछले साल दिसंबर में देश का प्रमुख जीव मिल्खा सिंह गोल्फ टूर्नामेंट जीतने में कामयाबी पाई थी। इसके बाद चंडीगढ़ ओपन गोल्फ टूर्नामेंट भी जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed