{"_id":"5af483c34f1c1b320a8b92d6","slug":"took-money-in-the-name-of-gave-job-in-news-channel-police-arrest-in-palwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्रकार बनाने की आड़ में लोगों से धोखाधड़ी कर एठे रुपये, पुलिस ने किया अरेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्रकार बनाने की आड़ में लोगों से धोखाधड़ी कर एठे रुपये, पुलिस ने किया अरेस्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलवल
Updated Thu, 10 May 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
arrest
दस हजार रुपये में न्यूज चैनलों का पत्रकार और 40-50 हजार रुपये में गन लाइसेंस बनवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में कैंप थाना पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। एएसआई विजय पाल ने बताया की गांव कमरावली निवासी सतपाल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि बीती 3 मई को गांव बहरौला निवासी बीरपाल नामक युवक मिला।
विज्ञापन
बीरपाल ने कहा की वह एक राजनीतिक पार्टी का सह मीडिया प्रभारी है और नेताओं से अच्छे संबंध हैं। केवल 10 हजार रुपये में न्यूज चैनल का पत्रकार और 40-50 हजार रुपये में गन लाइसेंस बनवा देता है। सतपाल ने भी बीरपाल से पत्रकार बनने की इच्छा जताई तो 10 हजार रुपये में सौदा तय हो गया। सौदा तय होने के बाद सतपाल ने एक युवक को 10 हजार रुपये देकर पत्रकार बनने वाली बात बताई तो उसने कहा की उसके साथ ठगी की जा रही है।
विज्ञापन
इस बारे में सतपाल ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस सतपाल के साथ मौके पर पहुंची। सतपाल से रुपये लेने के लिए बीरपाल जैसे ही निर्धारित स्थान पर आया तो पुलिस ने उसे धर दबोचा। आरोपी का मोबाइल भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया। इस बारे में एएसआई विजयपाल ने बताया की आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है शिकायत मिल चुकी है और मामला दर्ज किया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन