फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Singer Gurdas Maan Son Gurik Marriage with Simran Kaur Mundi

गायक गुरदास मान के बेटे की शादी कल, सिमरन कौर मुंडी बनेंगी पुत्रवधू, कैप्टन आएंगे देने आशीर्वाद

Thu, 30 Jan 2020 11:34 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 30 Jan 2020 11:34 AM IST
विज्ञापन
Singer Gurdas Maan Son Gurik Marriage with Simran Kaur Mundi
फाइल फोटो
भारतीय मॉडल और पॉलीवुड अभिनेत्री सिमरन कौर मुंडी 31 जनवरी को पंजाबी गायक गुरदास मान की पुत्रवधू बन जाएंगी। आनंद कारज पटियाला में होगा। इसके बाद निमराना पैलेस में 500 मेहमान शाही कोलोनियल लंच के लिए इकट्ठा होंगे। बता दें कि मुंबई में दीपिका पादुकोण-रणवीर की शादी की पार्टी के सेलिब्रिटी कैटरर संजय वज्रानी अपनी टीम के साथ रॉयल भोज का इंतजाम करेंगे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि गुरीक और सिमरन कौर मुंडी पिछले कुछ सालों से एक दूसरे के संपर्क में हैं। दोनों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर दिखाई दीं। सिमरन कौर मुंडी अपने नाम कई खिताब जीतने के बाद दो साल पहले कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस-किस को प्यार करूं’ में आई थीं।
विज्ञापन


गुरीक काफी समय से मुंबई में थे और पिछले साल ही वह गुरदास मान के नए गीत पंजाब के साथ सामने आये थे। उन्होंने इस वीडियो गीत का फिल्मांकन किया था। अब गुरीक जल्द ही फिल्म का निर्देशन भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed