{"_id":"5ca02afabdec2214676ab23a","slug":"toll-tax-rate-increased-on-kgp-expressway-10-rupees-for-car-rs-60-for-truck","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"केजीपी एक्सप्रेसवे पर अब ज्यादा ढीली होगी जेब, कार का 10 तो ट्रक का 60 रुपये तक बढ़ा टोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजीपी एक्सप्रेसवे पर अब ज्यादा ढीली होगी जेब, कार का 10 तो ट्रक का 60 रुपये तक बढ़ा टोल
Sun, 31 Mar 2019 08:20 AM IST
देव कश्यप
अंकित चौहान, अमर उजाला, सोनीपत
अंकित चौहान, अमर उजाला, सोनीपत
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 31 Mar 2019 08:20 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केजीपी को शुरू हुए अभी एक साल भी पूरा नहीं हुआ है, लेकिन एनएचएआई ने वाहन चालकों को दूसरी बार झटका दे दिया है। केजीपी के शुरू होते ही एनएचएआई ने टोल टैक्स की दर को बढ़ा दिया था, वहीं अब दोबारा से टैक्स की दर को बढ़ाया गया है। इस तरह केजीपी पर वाहन दौड़ाने वालों की जेब ज्यादा ढीली होगी और यह टोल टैक्स की बढ़ी दर एक अप्रैल से लागू हो जाएगी।
विज्ञापन
कुंडली-गाजियाबाद-पलवल ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का उद्घाटन 27 मई 2018 को पीएम नरेंद्र मोदी ने किया था। उस समय केजीपी को आम लोगों के लिए खोल दिया गया था, लेकिन टोल प्लाजा 15 जून से शुरू करके टैक्स की वसूली की गई थी। जहां एनएचएआई ने केजीपी को शुरू करते समय प्रति किलोमीटर स्कीम के आधार पर टैक्स वसूली के लिए कहा था, वहीं टोल प्लाजा शुरू करते हुए सभी इंटरचेंज के लिए टैक्स तय कर दिया गया था जो किलोमीटर के आधार से काफी ज्यादा हो गया था।
विज्ञापन
वहीं अभी केजीपी शुरू हुए केवल दस महीने हुए हैं, लेकिन एनएचएआई ने केजीपी पर वाहन दौड़ाने वालों के लिए दोबारा टैक्स बढ़ा दिया है। जिससे कुंडली के मुख्य टोल प्लाजा से पलवल तक कार लेकर जाने पर 10 रुपये तो ट्रक का 60 रुपये तक टोल टैक्स बढ़ गया है। इस तरह केजीपी से रोजाना हरियाणा, यूपी, जम्मू कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, हिमाचल, गुजरात समेत अन्य कई राज्यों के लगभग 50 हजार से ज्यादा वाहन चालकों पर इसका असर पड़ेगा।
विज्ञापन
बागपत और गाजियाबाद तक नहीं बढ़ा कार का टोल टैक्स
केजीपी पर टोल टैक्स भले ही बढ़ा दिया गया हो, लेकिन बागपत के मवीकलां व गाजियाबाद के दुहाई इंटरचेंज तक कार लेकर जाने वालों को पुरानी टोल दर ही देनी होगी। क्योंकि वहां तक का कोई टोल टैक्स नहीं बढ़ाया गया है। उससे आगे के सभी इंटरचेंज तक जाने पर कार चालकों को भी बढ़ी टोल दर देनी होगी जो पांच से दस रुपये तक है।
केजीपी पर हर इंटरचेंज के लिए टैक्स दर अलग-अलग तय की हुई है। जिसमें वार्षिक वृद्धि के आधार पर नियमानुसार बढ़ोतरी की गई है। यह बढ़ी हुई दर एक अप्रैल से लागू हो जाएगी। -अमन रोहिल्ला, परियोजना निदेशक एनएचएआई
यहां देखें टोल टैक्स की दर
दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर मवीकलां
वाहन पहले अब
कार/जीप- 25 25
एलसीवी- 45 40
ट्रक/बस- 75 80
3 एक्सेल- 85 85
4-6एक्सेल- 120 125
ओवरसाइज- 145 155
दिल्ली-मेरठ हाईवे पर दुहाई
कार/जीप- 70 70
एलसीवी- 110 115
ट्रक/बस- 235 245
3 एक्सेल- 255 265
4-6 एक्सेल-365 380
ओवरसाइज-445 465
दिल्ली-हापुड़ रोड पर डासना
कार/जीप- 80 85
एलसीवी- 130 135
ट्रक/बस- 275 285
3 एक्सेल- 300 310
4-6 एक्सेल-430 450
ओवरसाइज-525 545
गाजियाबाद-अलीगढ़ रोड पर बील अकबरपुर
कार/जीप- 115 120
एलसीवी- 185 190
ट्रक/बस- 385 400
3 एक्सेल- 420 435
4-6 एक्सेल-605 630
ओवरसाइज-735 765
फतेहपुर-रामपुर रोड पर सिरसा
कार/जीप- 130 135
एलसीवी- 210 220
ट्रक/बस- 440 460
3 एक्सेल- 480 500
4-6 एक्सेल-690 720
ओवरसाइज-840 875
अटाली-चेनसा रोड पर मौजपुर
कार/जीप- 170 175
एलसीवी- 275 285
ट्रक/बस- 575 600
3 एक्सेल- 630 655
4-6 एक्सेल- 905 940
ओवरसाइज- 1100 1145
दिल्ली-आगरा हाईवे पर पलवल
कार/जीप- 215 225
एलसीवी- 345 360
ट्रक/बस- 725 755
3 एक्सेल- 790 820
4-6 एक्सेल-1135 1180
ओवरसाइज-1380 1440
नोट: यह टोल टैक्स कुंडली मुख्य टोल प्लाजा से लगेगा।
वाहन पहले अब
कार/जीप- 25 25
एलसीवी- 45 40
ट्रक/बस- 75 80
3 एक्सेल- 85 85
4-6एक्सेल- 120 125
ओवरसाइज- 145 155
दिल्ली-मेरठ हाईवे पर दुहाई
कार/जीप- 70 70
एलसीवी- 110 115
ट्रक/बस- 235 245
3 एक्सेल- 255 265
4-6 एक्सेल-365 380
ओवरसाइज-445 465
दिल्ली-हापुड़ रोड पर डासना
कार/जीप- 80 85
एलसीवी- 130 135
ट्रक/बस- 275 285
3 एक्सेल- 300 310
4-6 एक्सेल-430 450
ओवरसाइज-525 545
गाजियाबाद-अलीगढ़ रोड पर बील अकबरपुर
कार/जीप- 115 120
एलसीवी- 185 190
ट्रक/बस- 385 400
3 एक्सेल- 420 435
4-6 एक्सेल-605 630
ओवरसाइज-735 765
फतेहपुर-रामपुर रोड पर सिरसा
कार/जीप- 130 135
एलसीवी- 210 220
ट्रक/बस- 440 460
3 एक्सेल- 480 500
4-6 एक्सेल-690 720
ओवरसाइज-840 875
अटाली-चेनसा रोड पर मौजपुर
कार/जीप- 170 175
एलसीवी- 275 285
ट्रक/बस- 575 600
3 एक्सेल- 630 655
4-6 एक्सेल- 905 940
ओवरसाइज- 1100 1145
दिल्ली-आगरा हाईवे पर पलवल
कार/जीप- 215 225
एलसीवी- 345 360
ट्रक/बस- 725 755
3 एक्सेल- 790 820
4-6 एक्सेल-1135 1180
ओवरसाइज-1380 1440
नोट: यह टोल टैक्स कुंडली मुख्य टोल प्लाजा से लगेगा।