Toll Tax Hike: चंडीगढ़ से दिल्ली का सफर हुआ महंगा, अंबाला-करनाल में चार माह में दूसरी बार बढ़ीं टोल दरें
करनाल के घरौंडा टोल प्लाजा पर कार, जीप व वैन के एकतरफा 180, डेली पास 270 व मासिक पास के 6050 रुपये लगेंगे। एलसीवी व मिनी बस के एक बार का टोल 295 रुपये, डेली पास 440 रुपये और मासिक पास 9775 रुपये होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा और पंजाब के टोल प्लाजों पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने शनिवार से फिर से दरें बढ़ा दी हैं। चार महीने में दूसरी बार तीन प्लाजों पर 20 से 30 फीसदी बढ़ोतरी की गई है। इससे दिल्ली और चंडीगढ़ के बीच अपने वाहनों से सफर करना महंगा हो गया है। अंबाला के घग्गर टोल प्लाजा पर करीब 21 फीसदी दरें बढ़ाई गई हैं। पंजाब के सबसे व्यस्त लाडोवाल टोल प्लाजा पर 30 फीसदी तक बढ़ोतरी की गई है। इसी तरह करनाल के घरौंडा टोल प्लाजा पर भी दरें बढ़ा दी गई हैं। लाडोवाल टोल प्लाजा के प्रबंधक गौरव ने कहा कि हमें शुक्रवार रात 12 बजे से दरें बढ़ाई गई हैं।
करनाल के घरौंडा टोल प्लाजा पर कार, जीप व वैन के एकतरफा 180, डेली पास 270 व मासिक पास के 6050 रुपये लगेंगे। एलसीवी व मिनी बस के एक बार का टोल 295 रुपये, डेली पास 440 रुपये और मासिक पास 9775 रुपये होगा।
घग्गर टोल प्लाज
- वाहन पहले अब
- कार/जीप 95 115
- ट्रक (छह टायर) 330 390
लाडोवाल टोल प्लाजा
- वाहन पहले अब
- कार/जीप 165 215
- ट्रक (छह टायर) 575 730