फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tokyo Olympics: Shock to Tricity.. two players out

टोक्यो ओलंपिक : ट्राइसिटी को झटका.. दो खिलाड़ी बाहर

Mon, 26 Jul 2021 02:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Tokyo Olympics: Shock to Tricity.. two players out
चंडीगढ़। टोक्यो ओलंपिक में ट्राइसिटी को बड़ा झटका लगा। खिलाड़ियाें के लिए रविवार का दिन निराशाजनक रहा। पहले दिन के मुकाबलों में चंडीगढ़ के मुक्केबाज मनीष कौशिक और शूटिंग में यशस्विनी हार गईं। वहीं हॉकी में भारतीय टीम को अपनी पहली हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

भारत को आस्ट्रेलिया ने 7-1 से करारी शिकस्त दी। मुकाबले में भारतीय टीम में चंडीगढ़ के दो प्रशिक्षु रूपिंदर पाल सिंह और गुरजंट भी खेले थे, जिन्होंने कोई गोल नहीं किया। भारत को ग्रुप में अभी कुछ मुकाबले और खेलने हैं। इनमें एक मुकाबला टोक्यो ओलंपिक के होस्ट करने वाले जापान की टीम से भी खेलना है। वहीं भारत को अगला मुकाबला 27 जुलाई को स्पेन से है।
विज्ञापन

मुक्केबाजी में मनीष हुए बाहर
एसडी कॉलेज-32 के छात्र रहे मनीष कौशिक का टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने का सपना टूट गया। रविवार को पुरुष वर्ग के लाइट वेट 63 किलोग्राम वर्ग में भारत के मनीष कौशिक और ब्रिटेन के मुक्केबाज ल्यूक मैककॉरमैक भिड़े। इस मुकाबले में ब्रिटिश मुक्केबाज पहले राउंड में हावी रहे, लेकिन मनीष कौशिक ने दूसरे राउंड में वापसी कर पदक की उम्मीद बनाए रखी। वहीं तीसरे और निर्णायक राउंड में ब्रिटिश मुक्केबाज ने दमदार पंच से मनीष कौशिक के वापसी के रास्ते रोक दिए और यह मुकाबला 4-1 से जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शूटिंग में यशस्विनी हारी, अंगदवीर से उम्मीद.. आज खेलेंगे दो राउंड
पंचकूला की शूटर यशस्विनी देशवाल 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाई। इस खिलाड़ी ने अहम पड़ाव पर पांच शॉट में चार शॉट लगा दिए। इसके चलते वह इस इवेंट से बाहर हो गई। वहीं यशस्विनी के पास अभी टोक्यो ओलंपिक में एयर पिस्टल मिक्स इवेंट में पदक जीतने का मौका बाकी है। वहीं स्कीट इवेंट में हिस्सा ले रहे डेराबस्सी के शूटिंग खिलाड़ी अंगदवीर सिंह बाजवा को टॉप सिक्स में पहुंचने के लिए दो राउंड में ख्ेालना बाकी हैं। अंगदवीर बाजवा ने रविवार को तीन राउंड ही खेले हैं। इसमें उन्होंने 25, 24, 24 का स्कोर बनाया और 11वें स्थान पर रहे हैं। अगले दो राउंड सोमवार को खेलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed