फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   toilet condition in all india panchayat election

देशभर में लागू होगी पंचायत चुनाव में शौचालय की शर्त!

Thu, 24 Sep 2015 01:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 24 Sep 2015 01:03 PM IST
विज्ञापन
toilet condition in all india panchayat election

पंचायत चुनाव में शौचालय की शर्त को देशभर में लागू करने करने की सिफारिश की गई है। स्वच्छता अभियान के लिए अहम कदम मानते हुए यह अनुशंसा की गई।

विज्ञापन


दिल्ली में नीति आयोग की स्वच्छ भारत अभियान पर आयोजित मुख्यमंत्रियों के उप-समूह की बैठक में यह चर्चा हुई है, जिससे स्वच्छ भारत अभियान में आदर्श स्थापित हो सके। स्वच्छ भारत अभियान पर मुख्यमंत्रियों के उप-समूह की बुधवार को चौथी व अंतिम बैठक थी।
विज्ञापन


बैठक के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पत्रकारों को बातचीत में बताया कि हरियाणा सरकार अक्तूबर 2019 तक 100 प्रतिशत घरेलू शौचालय के निर्माण का लक्ष्य पूरा कर लेगी। राज्य में अब तक करीब 86 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह जानकारी मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दिल्ली में नीति आयोग में स्वच्छ भारत अभियान पर आयोजित मुख्यमंत्रियों के उप-समूह की बैठक में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी।

हरियाणा मुख्यमंत्री खट्टर ने रखे कई सुझाव

toilet condition in all india panchayat election

आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एवं स्वच्छ भारत अभियान पर मुख्यमंत्रियों के उप-समूह के संयोजक चंद्रबाबू नायडू की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्वच्छ भारत अभियान को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव बैठक में रखे।

बैठक में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस, मिजोरम के मुख्यमंत्री लालथनवल व नीति आयोग की सीईओ सिंधुश्री खुल्लर भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि अन्य उप-समूह की ओर से अन्य महत्वपूर्ण अनुशंसा में बीपीएल परिवारों के घरों के लिए शौचालय निर्माण के लिए 15 हजार रुपए की राशि का प्रावधान करने और गांव स्तर से लेकर राज्य स्तर तक स्वच्छता अभियान के लिए अवार्ड देने सहित कई महत्वपूर्ण अनुशंसा चार बैठकों के मंथन के बाद सर्वसम्मति से की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed