पंजाब में बढ़ने लगे कोरोना के मामले, 426 नए पॉजिटिव मिले, 10 मरीजों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में मंगलवार को कोरोना के केसों में इजाफा देखने की मिला। राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अनुसार कोविड की चपेट में 426 नए मरीज आए हैं। वहीं 10 ने अपनी जान गंवाई। इसके अलावा ठीक हुए नए मरीजों की संख्या 276 है। आईसीयू में छह मरीज हैं।
मंगलवार को जालंधर में 39, पटियाला में 25, एसएएस नगर में 36, अमृतसर में 48, गुरदासपुर में 10, बठिंडा में सात, होशियारपुर में 25, कपूरथला में 10, संगरूर में चार, रोपड़ में तीन और फाजिल्का में दो, पठानकोट में तीन, मोगा में आठ, फरीदकोट में नौ, एसबीएस नगर में 103, मुक्तसर में दो, फतेहगढ़ साहिब में एक और तरनतारन में आठ मरीज मिले हैं।
लुधियाना में कोरोना से तीन की मौत
लुधियाना में मंगलवार को कोरोना संक्रमण से तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं 99 नए मामले सामने आए हैं। नए केसों में विभिन्न स्कूल के पांच छात्र और सात शिक्षक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
गांव चौंता का सरकारी स्कूल कोरोना संक्रमण का सबसे बड़ा सेंटर बन चुका है। यहां पर 45 छात्र, दो शिक्षक और एक दर्जा चार मुलाजिम संक्रमित आ चुका है। प्रशासन ने स्कूल को बंद कर दिया है। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 26782 पहुंच गई है। अब जिले में एक्टिव केस की संख्या 442 हो गई है।
सिविल सर्जन डॉक्टर सुखजीवन कक्कड़ ने बताया कि मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 99 नए मामले सामने आए है। इसमें 18 संक्रमित अन्य जिलों से संबंधित है। मंगलवार को कोरोना संक्रमित तीन लोगों की मौत हुई है।
इसमें दो लुधियाना से संबंधित है, एक मृतक नवांशहर से संबंधित है। कोरोना से मरने वालों की संख्या 1023 पहुंच गई है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने 1800 सैंपल जांच को भेजे हैं। मंगलवार को 70 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। कुल 934 लोग होम क्वारंटीन हैं।
नवांशहर में कोरोना से तीन की मौत, 103 पॉजिटिव
नवांशहर में मंगलवार को 103 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमित लोगों में गांव उस्मानपुर स्कूल के 30 बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा राहों स्कूल के 9 व हकीमपुर स्कूल स्कूल के 2 बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव है। मंगलवार को कोरोना के चलते तीन लोगों की मौत भी हुई है। जिले में एक्टिव केसों की संख्या 600 पहुंच गई है। जिले में अब तक 1 लाख 25 हजार लोगों का टेस्ट हो चुका है।
इन जिलों में बढ़े मामले
स्वास्थ्य सचिव हुसन लाल ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी है कि लुधियाना, एसबीएस नगर, एसएएस नगर, होशियारपुर, अमृतसर, बठिंडा में कोरोना के मामलों में वृद्धि हुई है। संक्रमण दर 1 प्रतिशत से 1.8-1.9 प्रतिशत हो गई है। कोरोना गाइडलाइन का पालन न करने की वजह से एसबीएस नगर, लुधियाना, बठिंडा में औसत संक्रमण दर राज्य औसत से अधिक है।