कोरोना वायरस : लुधियाना में 21 विद्यार्थी व छह शिक्षकों समेत 233 पॉजिटिव, जानें- बठिंडा व बरनाला जिले का हाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। लुधियाना में बुधवार को 282 नये संक्रमित मिले हैं। वहीं पांच लोगों की मौत हो गई। बुधवार को मिले संक्रमितों में 21 छात्र और छह शिक्षक शामिल हैं। 282 संक्रमितों में 233 लुधियाना और बाकी अन्य जिलों से संबंधित हैं।
नए केस में खालसा कॉलेज (गर्ल्स) से एक, कन्या मॉडल स्कूल भारत नगर से एक, सरकारी प्राइमरी स्कूल छजावाल से दो, सरकारी स्कूल रकबा से एक व जीपीएस स्कूल सुनेत का एक शिक्षक पॉजिटिव मिला है। इसी तरह 21 छात्र भी पॉजिटिव मिले हैं।
इस समय कुल 16 लोग वेंटिलेटर पर हैं। इसमें से 10 लुधियाना और छह अन्य जिलों से संबंधित हैं। सिविल सर्जन डॉक्टर सुखजीवन कक्कड़ ने बताया कि इस समय बेहद ध्यान रखने की जरूरत है। कोरोना संक्रमण एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है।
बठिंडा : कोरोना से दो की मौत, 53 संक्रमित
बठिंडा में बुधवार को 53 लोग कोरोना संक्रमित मिले। वहीं एक महिला और सैनिक की संक्रमण से मौत हो गई। सिविल सर्जन डॉ. तेजवंत सिंह ढिल्लों ने फोन पर इसकी पुष्टि की। सिविल सर्जन ने बताया कि 53 नए संक्रमित लोगों में सरकारी राजिंदरा कॉलेज के स्टाफ के आठ सदस्य शामिल हैं। उनका उपचार चल रहा है। इसके अलावा कॉलेज परिसर को सैनिटाइज करवाया जा रहा है। संक्रमित लोगों के टेस्ट 15 मार्च को किए गए थे। उनकी रिपोर्ट बुधवार को आई। सरकारी कॉलेज के स्टाफ के अलावा संक्रमित आए लोगों में चार बठिंडा कैंट की विभिन्न यूनिट से संबंधित हैं।
पंजाबी यूनिवर्सिटी में 200 लोगों की हुई जांच
पंजाबी यूनिवर्सिटी में बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित आने के बाद बुधवार को यूनिवर्सिटी के भाई घन्हैया हेल्थ सेंटर ने मुफ्त कैंप का आयोजन किया। इस दौरान कम्युनिटी हेल्थ सेंटर त्रिपड़ी की टीम ने यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. डीपीएस सिद्धू, डीन अकादमिक डॉ. अमृतपाल कौर समेत 200 कर्मचारियों और अधिकारियों के सैंपल लिए।
डीन अकादमिक ने यूनिवर्सिटी के सभी कर्मचारियों से अपील की है कि हर व्यक्ति को जांच करवानी चाहिए। कोरोना से बचाव के लिए जागरुक होने की जरूरत है। गौरतलब है कि मंगलवार को पंजाबी यूनिवर्सिटी के लीगल एडवाइजर, वित्त अफसर समेत कुल 18 कोरोना मिले थे। इससे यूनिवर्सिटी प्रशासन में हड़कंप मच गया था।
बरनाला में मिले नौ संक्रमित
बरनाला में बुधवार को नौ कोरोना संक्रमित मिले। बरनाला में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 2410 हो चुके हैं। 57 एक्टिव केस हैं। सिविल सर्जन बरनाला हरिंदरजीत सिंह गर्ग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।
पटियाला में दो की मौत, 187 संक्रमित मिले
पटियाला में बुधवार को दो और मरीजों की कोरोना से मौत हो गई। वहीं 187 नए संक्रमित मिले। जिले में अब संक्रमितों की संख्या 19084 हो गई है। इस समय एक्टिव मरीजों की संख्या 1422 है। वहीं बुधवार को थापर यूनिवर्सिटी में दो और केस पॉजिटिव आने के कारण अब कुल संक्रमितों की संख्या 71 हो गई है।
सिविल सर्जन डॉ. सतिंदर सिंह ने बताया कि बुधवार को संक्रमित मिले 187 में से पटियाला के 104, नाभा के नौ, समाना के तीन, राजपुरा के 27, ब्लॉक भादसों के सात, ब्लाक कौली के सात, ब्लाक कालोमाजरा के आठ, ब्लाक हरपालपुर के तीन, ब्लाक शुतराणा के10 और ब्लाक दूधनसाधां के नौ मामले शामिल हैं। अब तक थापर यूनिवर्सिटी में 1150 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। बुधवार को यूनिवर्सिटी में दो और केस पॉजिटिव आने के कारण अब कुल संक्रमितों की संख्या 71 हो गई है।