फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   todays active corona cases of Haryana 8 April 2021

कोरोना वायरस : हरियाणा में 11 की मौत, 2872 पॉजिटिव मिले, जीटी बेल्ट के जिलों में बढ़ा संक्रमण

Thu, 08 Apr 2021 11:59 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 08 Apr 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
todays active corona cases of Haryana 8 April 2021
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

हरियाणा में एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) के साथ- साथ जीटी बेल्ट के जिलों में तेजी से कोरोना फैल रहा है। यहां पर संक्रमण की वृद्धि ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। कोरोना के नए केसों की तुलना में ठीक होने वालों की तादाद लगातार कम हो रही है। गुरुवार को राज्य में 2872 नए कोरोना संक्रमित मिले, जबकि 11 मरीजों की मौत हो गई। 

विज्ञापन


खेल विभाग के महानिदेशक व संयुक्त निदेशक भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दर बढ़कर 4.76 फीसद और रिकवरी रेट घटकर 94.38 फीसद पर आ गया है। एक्टिव केसों की संख्या पिछले पांच माह में सबसे अधिक 17129 पर पहुंच गई है। अभी तक कुल 307510 संक्रमित मिल चुके हैं। 969 मरीज कोरोना को मात देकर घर लौटे, जिससे ठीक होने वाले मरीजों की संख्या दो लाख 87 हजार 151 हो गई। 
विज्ञापन


गुरुग्राम में सबसे अधिक संक्रमण
सबसे ज्यादा गुरुग्राम में 741, फरीदाबाद में 378, करनाल में 284, पंचकूला में 239, अंबाला में 199, कुरुक्षेत्र में 186, यमुनानगर में 137 और हिसार में 117, सोनीपत में 89, कैथल में 76, पानीपत में 75 और सिरसा में 71 नए कोरोना संक्रमित मिले। सबसे कम चरखी-दादरी में 9, महेंद्रगढ़ में 5 और पलवल व नूंह में 2-2 मरीज मिले। इसके साथ ही यमुनानगर में तीन, अंबाला में दो और हिसार, कुरुक्षेत्र, झज्जर, फतेहाबाद, कैथल और जींद में एक-एक मरीज की मौत हुई है। वहीं मरने वालों की संख्या बढ़कर 3230 पर पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

84,548 को दी खुराक

स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने बताया कि गुरुवार को 84,548 लोगों को टीका लगाया गया। अब प्रदेश में दवा लेने वालों की संख्या 2,211,666  हो गई है। अरोड़ा ने कहा कि 1,90,425 हेल्थ केयर वर्कर्स को वैक्सीन की पहली खुराक और 1,15,671 हेल्थ केयर वर्कर्स को दूसरी खुराक दी गई है। 

हरियाणा की स्थिति अन्य राज्यों के मुकाबले संतोषजनक
कोविड-19 महामारी के नियंत्रण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश के सभी मुख्यमंत्रियों, केंद्र शासित प्रदेशों के उप राज्यपालों एवं प्रशासकों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल अपने कार्यालय से वर्चुअली इस बैठक में जुड़े। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव द्वारा प्रस्तुत आंकड़ों में बताया गया कि महामारी पर नियंत्रण करने में हरियाणा की स्थिति अन्य राज्यों के मुकाबले संतोषजनक है। वैक्सीनेशन ड्राइव की स्थिति भी हरियाणा में दूसरे राज्यों से बेहतर है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज भी बैठक में जुड़े। बैठक के दौरान बताया गया कि टेस्टिंग के मामलों में भी हरियाणा पड़ोसी राज्यों के मुकाबले आगे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed