कोरोना वायरस : हरियाणा में नौ की मौत, 2099 पॉजिटिव मिले, 20 लाख के पार पहुंचा टीकाकरण
- कोरोना : हरियाणा में रोजाना आ रहे आठ नए गंभीर मरीज
- हालात नहीं संभले तो फिर से भर सकते हैं आईसीयू बेड
- अप्रैल में संक्रमण भी तेज और मौत का आंकड़ा भी
- चार माह बाद सक्रिय केसों की संख्या 14 हजार पार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में अप्रैल माह में कोरोना का न केवल संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, बल्कि गंभीर मरीजों और मौत का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। प्रतिदिन आठ नए गंभीर मरीज सामने आ रहे हैं, जो बिगड़ते हालात के संकेत दे रहे हैं। अगर हालात ऐसे ही रहे तो आने वाले दिनों में अस्पतालों में आईसीयू के बेड फिर से भर सकते हैं।
गौरतलब है कि पिछले साल कोरोना के अधिक मामले सामने आने के चलते सरकारी अस्पताल और मेडिकल कॉलेजों में बेड फुल हो गए थे। आनन-फानन अंबाला स्थित मुलाना मेडिकल कॉलेज और कुरुक्षेत्र स्थित आदेश मेडिकल कॉलेज में कोविड-19 के मरीजों को दाखिल कराया गया था। सरकार ने इनके लिए भारी भरकम राशि अदा भी की थी।
अप्रैल माह की शुरुआत में गंभीर मरीजों की संख्या 150 थी, जो अब बढ़कर 198 तक पहुंच गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि नियमों का पालन नहीं करने और घोर लापरवाही के चलते संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे ही हालात रहे तो स्थिति बिगड़ सकती है। खासकर करनाल, फरीदाबाद और पंचकूला में गंभीर मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
गुरुग्राम, कुरुक्षेत्र व हिसार में गंभीर मरीजों की संख्या कम है। इस समय प्रदेश में गंभीर मरीजों की संख्या बढ़कर 198 पहुंच गई है। इनमें से 167 ऑक्सीजन और 31 वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। इसी प्रकार, सक्रिय मामलों की संख्या चार माह बाद बढ़कर 14080 पहुंच गई है।
हरियाणा में नौ की मौत, 2099 नए केस
मंगलवार को प्रदेश में रिकॉर्ड 2099 कोरोना संक्रमण के नए केस आए हैं, जबकि नौ मरीजों की मौत हो गई। करनाल, अंबाला में दो-दो और कैथल, फतेहाबाद, सिरसा, यमुनानगर और सोनीपत में एक -एक मरीज की मौत हुई है। वहीं, गुरुग्राम में सबसे अधिक 604, फरीदाबाद में 237, पंचकूला 169, अंबाला 106, करनाल 137, सोनीपत 75, पानीपत 86, कुरुक्षेत्र 101, यमुनानगर 135, हिसार 95, जींद 98, झज्जर 56 व सिरसा में 47 नए केस मिले हैं।
नूंह जिले में एक भी नया केस नहीं मिला है, शेष जिलों में 50 से नीचे मामले मिले हैं। इस समय प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दर 4.72 और रिकवरी दर घटकर 94.28 प्रतिशत तक पहुंच गई है। मंगलवार को रिकॉर्ड 32449 लोगों के सैंपल लिए गए और 1115 मरीजों को ठीक होने पर अस्पतालों से छुटटी दी गई।
- संस्थान ऑक्सीजन वेंटिलेटर कुल
- पीजीआई रोहतक 14 4 18
- करनाल मेडिकल कॉलेज 28 5 33
- अग्रोहा मेडिकल कॉलेज 7 2 9
- एमएम मुलाना कॉलेज 7 8 15
- सिविल अस्पताल पंचकूला 54 0 54
- एलकेमिस्ट सेक्टर 21 पंचकूला 13 0 0
- एलकेमिस्ट सेक्टर 26 पंचकूला 3 3 6
- पारस अस्पताल पंचकूला 7 3 10
- ईएसआईसी फरीदाबाद 4 0 4
- मेट्रो फरीदाबाद 11 2 13
20 लाख के पार पहुंचा टीकाकरण
हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग ने इस सप्ताह के दूसरे ‘मेगा टीकाकरण दिवस’ पर मंगलवार को प्रदेश में 84,950 लोगों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाया। अब प्रदेश में टीकाकरण का कुल आंकड़ा 20,97,282 पर पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने बताया कि 1,90,289 हेल्थ केयर वर्कर्स को पहली खुराक और 1,15,038 हेल्थ केयर वर्कर्स को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।
इसी प्रकार 1,20,543 फ्रंटलाइन वर्कर्स को पहली और 43,916 को वैक्सीन की दूसरी खुराक दी जा चुकी है। 45 वर्ष से ऊपर 79,027 लाभार्थियों को वैक्सीन की पहली खुराक और 3,277 लाभार्थियों को वैक्सीन की दूसरी खुराक दी जा चुकी है। इसके अलावा, आज तक 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को 16.23 लाख टीके भी लगाए गए हैं।