फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   todays active corona cases of Haryana 4 March 2021

हरियाणा में 294 कोरोना पॉजिटिव मिले, एक भी मरीज की मौत नहीं, करनाल में 22 छात्र संक्रमित

Thu, 04 Mar 2021 11:49 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 04 Mar 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
todays active corona cases of Haryana 4 March 2021
कोरोना पॉजिटिव - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा में कोविड-19 के लिए निर्धारित नियमों के पालन में ढिलाई और आम लोगों के ढुलमुल रवैये के कारण संक्रमण के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। मास्क लगाना अनिवार्य होने के बावजूद अनदेखी करने वालों के चालान नहीं काटे जा रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग भी जांच सैंपल बढ़ाने को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रहा है।

विज्ञापन


करनाल जिले के कुंजपुरा सैनिक स्कूल में पिछले दिनों 54 विद्यार्थी संक्रमित मिले थे। अब फिर जिले में 22 अन्य विद्यार्थी संक्रमित मिले हैं। वहीं प्रदेश में जनवरी और फरवरी महीने में प्रतिदिन 15 हजार नमूनों की जांच हो रही थी। पड़ोसी राज्य पंजाब में केस बढ़ने के बाद प्रदेश में भी सैंपलों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए। अब हर दिन 20 हजार के करीब सैंपल लिए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


21 हजार नमूने में 294 पॉजिटिव मिले
गुरुवार को 21617 नमूने लिए गए, इनमें से 294 लोग पॉजिटिव मिले हैं। यह आंकड़ा पिछले दो माह में सबसे अधिक है। सबसे अधिक केस करनाल में 60 (इनमें 22 स्कूली छात्र हैं), गुरुग्राम में 52, अंबाला में 34, पंचकूला में 44 और कुरुक्षेत्र में 34 और फरीबाबाद में 17 मामले मिले हैं। भिवानी, पलवल, महेंद्रगढ़ और हिसार में एक भी केस नहीं मिला है। शेष जिलों में 17 से कम केस मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संक्रमण दर 4.74 प्रतिशत पहुंची
प्रदेश में संक्रमण दर लगातार बढ़ रही है, हालांकि गुरुवार को कोरोना से किसी मरीज की मौत नहीं हुई। संक्रमण दर 4.74 प्रतिशत पहुंच गई। रिकवरी दर घटकर 98.28 फीसदी रही।  मृत्यु दर जरूर 1.13 से 1.12 हुई है। ठीक होने पर 149 मरीज डिस्चार्ज हुए। इस समय प्रदेश में कुल 1615 सक्रिय केस हैं। 


14974 को टीके की पहली डोज
हरियाणा में गुरुवार को 14974 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज और 3879 लोगों को दूसरी डोज दी गई। कोविड-19 के प्रदेश के नोडल अधिकारी डॉ. ध्रुव चौधरी ने कहा कि महामारी अभी खत्म नहीं हुई है। अभी भी लोग इसे हल्के में ले रहे हैं और नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे तो यकीनन केस बढ़ेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed