फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   todays active corona cases of Haryana 3 March 2021

हरियाणा में कोरोना ने रफ्तार पकड़ी, 10 दिन में दोगुने हुए मामले, 240 नए पॉजिटिव मिले

Wed, 03 Mar 2021 11:26 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 03 Mar 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
todays active corona cases of Haryana 3 March 2021
कोरोना वायरस टीकाकरण - फोटो : पीटीआई

पंजाब समेत अन्य राज्यों में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बाद अब हरियाणा में कोरोना ने गति पकड़ ली है। बुधवार को 240 नए मामले सामने आए हैं। यह पिछले दो माह में सबसे अधिक आंकड़ा है। स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थियों समेत अन्य लोग लापरवाही बरतने के कारण संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। 

विज्ञापन


बढ़ते केसों को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क है। खासकर गुरुग्राम, करनाल, पचंकूला, फरीदाबाद और कुरुक्षेत्र में तेजी से केस बढ़ रहे हैं। पहले जहां इन जिलों में रोजाना मिलने वाले केसों का आंकड़ा 10 से 20 था तो अब यह 30 के आंकड़े को पार कर चुका है। पिछले दस दिन में सात लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है।
विज्ञापन


प्रदेश में पहली कक्षा से 12वीं तक के स्कूल खुल चुके हैं। ज्यादातर जगह न तो विद्यार्थी मास्क लगा रहे हैं और न ही यहां पर कोविड-19 के नियमों का पालन किया जा रहा है। यही कारण है कि अचानक से संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। मंगलवार को करनाल के सैनिक स्कूल में 54 विद्यार्थी संक्रमित मिले थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे बढ़ रहे हैं मामले

विभागीय आंकड़ों के अनुसार, 22 फरवरी को मिलने वाले केसों की संख्या 106 थी, जो 23 को 131, 24 को 130 और 25 फरवरी को यह आंकड़ा 166 तक पहुंच गया। इसके बाद 26 को 148 और 28 को 174 केस मिले। मार्च माह की शुरुआत 166 और 175 से हुई तो तीन मार्च को यह आंकड़ा 240 तक पहुंच गया। बुधवार को 20 हजार से ज्यादा लोगों के सैंपल लिए गए।

करनाल और गुरुग्राम में सबसे अधिक केस
बुधवार को करनाल और कुरुक्षेत्र में 44-44 नए मामले सामने आए हैं। इसी प्रकार, कुरुक्षेत्र में 37, पंचकूला में 22, फरीदाबाद में 20, अंबाला में 18 मामले मिले हैं। चरखी दादरी, नूंह, रेवाड़ी और पलवल ही ऐसे जिले बचे हैं, जहां पर एक भी केस नहीं मिला है। शेष जिलों में 15 से नीचे कोरोना संक्रमण के मामले मिल रहे हैं। राहत की बात ये है कि बुधवार को कोरोना से किसी मरीज की मौत नहीं हुई। 

टीकाकरण की गति भी धीमी
एक तरफ प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं तो दूसरी तरफ कोरोना टीकाकरण अभियान की धीमी गति है। बुधवार को 5484 लोगों को पहली डोज और 703 लोगों को दूसरी डोज दी गई। अब तक हरियाणा में 314562 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। टीकाकरण अभियान को गति देने के लिए सरकारी के साथ-साथ निजी अस्पतालों में भी इसकी शुरुआत की गई है। बावजूद इसके टीका लगवाने को लोग उत्साह नहीं दिखा रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed