फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   todays active corona cases of Haryana 18 March 2021

एक माह में चार गुना बढ़ा संक्रमण : हरियाणा में 633 पॉजिटिव मिले, छह की मौत, नूंह में नहीं मिला कोई केस

Thu, 18 Mar 2021 10:23 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 18 Mar 2021 10:23 PM IST
सार

  • संक्रमितों में यूनिवर्सिटी वीसी, पार्षद पति समेत पांच विद्यार्थी शामिल
  • पिछले एक माह में प्रदेश में चार गुना हुई सक्रिय केसों की संख्या
  • गुरुग्राम, करनाल, अंबाला और कुरुक्षेत्र में सबसे अधिक मामले

विज्ञापन
todays active corona cases of Haryana 18 March 2021
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI

विस्तार

हरियाणा में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। पिछले एक माह में सक्रिय केसों की संख्या बढ़कर चार गुना तक पहुंच गई है। गुरुवार को संक्रमण के 633 नए मामले सामने आए हैं, जबकि अलग-अलग जिलों में छह मरीजों की मौत हो गई। अकेले कैथल जिले में तीन, करनाल, यमुनानगर और फतेहाबाद में एक-एक मरीज ने दम तोड़ा है। वहीं, सोनीपत स्थित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की वीसी और एक पार्षद पति समेत जींद के चार और झज्जर में एक विद्यार्थी संक्रमित मिला है।

विज्ञापन


सबसे अधिक गुरुग्राम में 104, करनाल में 95, अंबाला में 91, कुरुक्षेत्र में 85, फरीदाबाद में 51, पंचकूला में 46 और यमुनानगर में 45 केस मिले हैं। अब केवल नूंह एक ऐसा जिला है, जहां पर एक भी केस नहीं मिला है। शेष जिलों में 20 से नीचे केस मिले हैं। इस समय प्रदेश में कुल एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 3957 हो गई है और अब तक कुल 3089 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। संक्रमण दर 4.65 और रिकवरी दर घटकर 97.46 तक पहुंच गई है। 
विज्ञापन


रोजाना बढ़ रहे नए मामले
पिछले एक सप्ताह की बात करें तो प्रतिदिन बढ़कर संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। 12 मार्च को 128, 13 को 145, 14 को 143, 15 को 117, 16 को 272, 17 मार्च को 256 और 18 मार्च 80 अधिक केस सामने आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक माह में ही चार गुना बढ़े प्रदेश में सक्रिय केस
पिछले एक माह में प्रदेश में कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या चार गुना अधिक बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 15 फरवरी को कुल 903 सक्रिय केस थे। एक मार्च को इनकी संख्या बढ़कर 1288 पहुंच गई और इसके बाद संक्रमण ने तेजी से गति पकड़ ली। 17 मार्च को यह संख्या 3740 और 18 को 3957 तक पहुंच गया। एक माह में यह चार गुना अधिक वृद्धि है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed