फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   todays active corona cases of Haryana 17 March 2021

हरियाणा सीएमओ में फैला कोरोना : सीएम के पीए समेत पांच और संक्रमित, प्रदेश में 555 पॉजिटिव मिले

Wed, 17 Mar 2021 09:41 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 17 Mar 2021 09:41 PM IST
विज्ञापन
todays active corona cases of Haryana 17 March 2021
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मुख्य प्रधान सचिव के संक्रमित होने के बाद अब सीएम के पीए समेत सीएमओ के पांच और लोग संक्रमित मिले हैं। सीएम आवास और कार्यालय के कुल 60 लोगों के सैंपल लिए गए थे, शेष की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, बुधवार को कुल 555 नए मामले सामने आए हैं और अलग - अलग जिलों में चार मरीजों की मौत हो गई। 

विज्ञापन


नए मामलों में गुरुग्राम में 97, करनाल में 81, कुरुक्षेत्र 86, अंबाला 66, पंचकूला 60, यमुनानगर 39, फरीदाबाद जिले में 28, फतेहाबाद जिले में 27 और कैथल 23 संक्रमण के केस मिले हैं। चरखी दादरी, नूंह, पलवल, महेंद्रगढ़ में कोरोना का कोई मरीज नहीं मिला है, जबकि शेष जिलों में 20 से नीचे मामले आए हैं। इस समय प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 3740 हो गई है। संक्रमण दर 4.65 और रिकवरी दर घटकर 97.53 प्रतिशत पहुंच गई है। 
विज्ञापन


तीन दिन पहले सीएम के प्रधान सचिव संक्रमित मिले थे। इसके बाद से उनके संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल लिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, कुल 60 सदस्यों के नमूने लिए गए थे, इनमें से पांच लोग संक्रमित मिले हैं, इनमें सीएम के निजी सचिव समेत अन्य लोग शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एहतियात के तौर पर उनको क्वांरटीन कर दिया गया है और उनके संपर्क में आए अन्य लोगों के भी नमूने लिए जा रहे हैं। बुधवार को हुई चार मौतों में से दो अंबाला और एक - एक कुरुक्षेत्र व यमुनानगर के मरीज शामिल हैं। वहीं, गंभीर मरीजों की संख्या 61 से बढ़कर 70 तक पहुंच गई है। इनमें 52 मरीज ऑक्सीजन और 18 मरीज वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। 


सबसे अधिक गंभीर पंचकूला में 14 और 13 मरीज करनाल स्थित कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। विभाग के अनुसार, बुधवार को 295 को ठीक होने पर अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया है। वहीं,13090 ने पहली और 1109 ने दूसरी डोज का टीका लगवाया। अब कुल 763095 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed