फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Today there is a fight between two defeated kings, the one who wins is Alexander

Chandigarh News: दो हारे हुए किंग्स में मुकाबला आज, जो जीता वो सिकंदर

Tue, 08 Apr 2025 01:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Today there is a fight between two defeated kings, the one who wins is Alexander
चंडीगढ़। पीसीए क्रिकेट स्टेडियम मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें आईपीएल के इस सीजन में पहली बार मंगलवार काे आमने-सामने होंगी। दोनों ही टीमों ने अपना पिछला मुकाबला हारा है। इसलिए दोनों टीमों के लिए जीत बेहद महत्वपूर्ण है। खासकर पंजाब किंग्स पर अपने घरेलू मैदान पर जीतने का ज्यादा दबाव है। दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में अभ्यास सत्र में जमकर पसीना बहाया। टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर और अन्य साथियों ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी की खूब प्रेक्टिस की। अभ्यास सत्र में श्रेयस अय्यर, ग्लेन मैक्सवेल, प्रभसिमरन सिंह बल्लेबाजी करते हुए दिखाई। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने गेंदबाजी में हाथ अजमाए।
विज्ञापन

वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी अभ्यास सत्र में नहीं पहुंचें। टीम के अन्य बल्लेबाजों व गेंदबाजों ने शाम 4 बजे मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम पहुंच कर अभ्यास किया। इनमें डेवोन कॉनवे, राहुल त्रिपाठी, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचित रविंद्र, शिवम दुबे, सैम करन, विजय शंकर, रविंद्र जडेजा आदि खिलाड़ी शामिल थे।
विज्ञापन

आईपीएल में अब तक चेन्नई ने 16 और पंजाब ने 14 मैचे जीते
इससे पहले दोनों टीमें आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम मोहाली में छह साल पहले आपस में भिड़ चुकी हैं। इसमें दोनो टीमों का रिकार्ड बराबरी पर रहा है। आकड़ों के अनुसार चेन्नई सुपर किंग्स व पंजाब किंग्स आईपीएल में 30 बार आमने-सामने हुए है। चेन्नई की टीम ने 16 और पंजाब को 14 मैचो में जीत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब किंग्स ने दिए परिवर्तन के संकेत
अभ्यास सत्र से पहले दोनों टीमों की ओर से प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इसमें पंजाब किंग्स की ओर से मुकाबले के लिए टीम में परिवर्तन के संकेत दिए। वहीं, चेन्नई की टीम के कोच ने मैच में बेहतर तरीके साथ वापसी की बात कही। वहीं दोनों टीमें जीत की राह पर लौटना चाहेगी, क्योंकि पिछले मैच में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स को दिल्ली कैपिटल्स से हार का सामना करना पड़ा था। पंजाब किंग्स टीम के सहायक गेंदबाजी कोच ट्रेवर गोंसाल्वेस ने प्रेसवार्ता में कहा कि राजस्थान के खिलाफ गेंदबाजों ने 20 से 30 रन ज्यादा दे दिए थे जिससे मैच हाथों से फिसल गया। टीम में कई ऑलराउंडर हैं जिनका प्रयोग देख कर किया जाएगा।



होम ग्राउंड की बजाय खिलाड़ियों के प्रदर्शन से मिली है जीत
चेन्नई सुपर किंग्स के सहायक गेंदबाजी कोच एस श्रीराम ने बताया कि ऐसा नहीं है कि हर टीम को होम ग्राउंड का फायदा मिले। मैच टीम को खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन से ही जीते जाते हैं। टीम में कई अनुभवी और युवा खिलाड़ी मौजूद है। मंगलवार का मुकाबला अहम है और टीम बेहतरीन प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article