{"_id":"24600791e00bbb9fe90ba6c22c9dea67","slug":"today-launching-of-chandigarh-amarujala-website","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ वेबसाइट की लॉन्चिंग में जुटेगा सितारों का मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ वेबसाइट की लॉन्चिंग में जुटेगा सितारों का मेला
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 17 Jan 2014 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और उत्तराखंड की कैपिटल सिटी देहरादून में अपनी हाइपर लोकल वेबसाइट के साथ कदम रखने वाला अमर उजाला अब चंडीगढ़ में इस दिशा में धमाकेदार शुरुआत करने जा रहा है।
विज्ञापन
शुक्रवार को अमर उजाला डॉट कॉम ट्राइसिटी को केंद्र में रखकर बनाई गई chandigarh.amarujala.com और m.amarujala.com/chandigarh से परदा हटाने जा रहा है और इस मौके पर जो समारोह होगा, उनमें अपने-अपने क्षेत्र के दिग्गज जुटेंगे।
विज्ञापन
अपनी फिरकी से बल्लेबाजों को तिगनी का नाच नचाने वाले हरभजन सिंह हो या फिर फिल्मों में अपनी खास एक्टिंग के बूते अलग मुकाम बनाने वाले ऋतुपर्णो सेनगुप्ता, चंडीगढ़ की अपनी खास वेबसाइट की लॉन्चिंग पर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में मौका-ए-जश्न हो और पंजाबी पॉप सिंगर शिरकत न करें, ऐसा मुमकिन नहीं है। अमर उजाला के इस समारोह में पॉप सिंगर जसबीर जस्सी और लाभ जांजुआ अपनी मौजूदगी से चार-चांद लगाएंगे।
इसके अलावा बॉलीवुड एक्टर शाहबाज खान, 'बालिका वधु' टीवी सीरियल के एक्टर सत्यजीत शर्मा, जीटीवी पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम 'सपने सुहाने लड़कपन के...' से ताल्लुक रखने वाले अंकित गेरा भी रहेंगे।
टीवी और पंजाबी फिल्म एक्टर हरीश वर्मा भी इस कार्यक्रम में चार चांद लगाएंगे। अमर उजाला की इस खास वेबसाइट के लोकार्पण के मौके पर वीआईपी गेस्ट चंडीगढ़ के मेयर हरफूल चंद कल्याण होंगे।
समारोह में हरभजन सिंह और पंजाबी फिल्मों की अभिनेत्री मनरीत कौर हाइपर लोकल वेबसाइट लॉन्च करेंगी, जबकि शाहबाज खान और ऋतुपर्णो सेनगुप्ता चंडीगढ़ की मोबाइल साइट से पर्दा हटाएंगे।
इस मौके पर जुटने वाले जाने-माने लोग अमर उजाला के विशेष अभियान बेटी ही बचाएगी के कैलेंडर का भी लोकार्पण करेंगे। उम्मीद की जा रही है कि chandigarh.amarujala.com इस शहर की खबरों से जुड़ी हर जरूरत को पूरा करेगी।