{"_id":"cc0f1bd291dfc44b0559c9e123f12bc3","slug":"today-last-date-for-submission-of-gas-subsidy-form-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सब्सिडी चाहते हैं तो आपके पास आज आखिरी मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस सब्सिडी चाहते हैं तो आपके पास आज आखिरी मौका
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 30 Jun 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपने अगर अब तक रसोई गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी के लिए अपनी एजेंसी में बैंक अकाउंट और आधार लिंक नहीं करवाया है तो आज ही करवा लें।
विज्ञापन
क्योंकि 30 जून के बाद आपको पिछली सब्सिडी नहीं मिल पाएगी। एक जुलाई और इसके बाद आधार लिंक करवाने पर उस दिन से ही सब्सिडी मिलेगी। लोग आधार लिंक नहीं करवाने वालों को रसोई गैस सिलेंडर बिना सब्सिडी के बाजार मूल्य पर मिलेगा।
विज्ञापन
वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही की सब्सिडी हासिल करने के लिए केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से 30 जून तक ग्रेस पीरियड दिया था। इससे पहले गैस कंपनियों ने मार्च में तीन महीने का ग्रेस पीरियड दिया था, ताकि लोग रसोई गैस कनेक्शन को आधार लिंक करवा सकें।
विज्ञापन
इंडेन के सीनियर रीजनल मैनेजर राकेश कुमार के अनुसार चंडीगढ़ में करीब 90 प्रतिशत एलपीजी कनेक्शनधारकों ने आधार लिंक करवा लिए हैं।