फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   today Amit shah is in haryana, will participate in Arya Gurukul

आज हरियाणा में अमित शाह, गुरुकुल के आर्य युवा महासम्मेलन में करेंगे शिरकत

Sat, 22 Oct 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र Updated Sat, 22 Oct 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
today Amit shah is in haryana, will participate in Arya Gurukul
अमित शाह - फोटो : File Photo
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे। वे गुरुकुल के वार्षिकोत्सव के तहत होने वाले कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। अमित शाह के कुरुक्षेत्र आने को लेकर जिला और पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट हो गया है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि शाह सुबह करीब साढ़े नौ बजे ट्रेन से कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे। ऐसे में जीआरपी ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। स्टेशन को भी चमकाने की कवायद शुक्रवार को सुबह से ही शुरू कर दी गई थी। अमित शाह के अलावा हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के अलावा कई मंत्री और विधायक भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन


गुरुकुल में होने आर्य युवा महासम्मेलन में शामिल होने आ रहे अमित शाह के स्वागत के लिए गुरुकुल प्रशासन के अलावा जिला और पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से तैयार है। शाह के ट्रेन से आने की सूचना के बाद से ही जीआरपी ने भी अपनी तैयारियां चाक चौबंद कर ली है। शुक्रवार को स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था सहित शाह के आगमन से लेकर स्टेशन से रवाना होने तक की व्यवस्थाओं को जीआरपी ने परखा। सुरक्षा इंतजामों को लेकर समीक्षा और रिहर्सल की गई। इधर रेलवे स्टेशन को पूरी तरह से स्वच्छ रखने की कवायद भी शुक्रवार को सुबह से ही शुरू हो गई थी। स्टेशन के अलावा पटरियों के इर्दगिर्द भी सफाई अभियान चलाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, CM खट्टर भी होंगे उपस्थित

today Amit shah is in haryana, will participate in Arya Gurukul
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह - फोटो : File Photo
सूत्रों ने बताया कि शाह बीजेपी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक भी ले सकते हैं। साथ ही अधिकारियों से भी सरकार की योजनाओं के बारे में चर्चा कर सकते हैं। इसके चलते प्रशासन भी पूरी तरह से तैयार हो गया है। 

इधर पुलिस विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। शुक्रवार को भी जगह-जगह पुलिस टीमें खड़ी नजर आई। पुलिस के आला अधिकारियों ने भी कुरुक्षेत्र पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। करनाल रेंज के आईजी सुभाष यादव, डीआईजी सौरभ सिंह, एसपी कुरुक्षेत्र सिमरदीप सिंह के अलावा कई अधिकारियों ने गुरुकुल में सुरक्षा व्यवस्था को जांचा। सुरक्षा के लिये करनाल, यमुनानगर, कैथल जिलों से भी पुलिस फोर्स बुलाई गई है।

आयोजन स्थल के आसपास और महत्वपूर्ण स्थानों पर सादी वर्दी में भी पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। एसपी सिमरदीप सिंह ने बताया कि सम्मेलन किसी भी व्यक्ति को बिना चेकिंग के नहीं जाने दिया जाएगा। हर एक गेट पर मैटल डिटेक्टर लगाये गये हैं। यातायात को सुचारु रुप से व्यवस्थित करने के लिये भी व्यापक प्रबंध किये गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed