{"_id":"645ea89ee3ee21008b029955","slug":"to-start-the-work-the-mayor-broke-the-coconut-two-months-ago-now-the-mp-inaugurated-chandigarh-news-c-16-pkl1043-139360-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: जिस कार्य को शुरू करने के लिए मेयर ने दो महीने पहले फोड़ा था नारियल, अब सांसद ने किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: जिस कार्य को शुरू करने के लिए मेयर ने दो महीने पहले फोड़ा था नारियल, अब सांसद ने किया उद्घाटन
विज्ञापन
चंडीगढ़। 2024 के लोकसभा चुनाव में अब एक साल से भी कम का वक्त रह गया है इसलिए शहर में उद्घाटनों का दौर शुरू हो गया है। श्रेय लेने की होड़ में नेता उन कार्यों का भी उद्घाटन दोबारा कर दे रहे हैं। इसका पहले भी एक बार उद्घाटन हो चुका है। सांसद किरण खेर ने शुक्रवार को दड़वा गांव में दो कार्यों का उद्घाटन किया, जिसमें से एक कार्य का उद्घाटन दो महीने पहले नारियल फोड़ कर एरिया पार्षद की मौजूदगी में मेयर अनूप गुप्ता कर चुके हैं। शुक्रवार को सांसद किरण खेर ने मेयर अनूप गुप्ता, सीनियर डिप्टी मेयर कंवरजीत सिंह राणा, एरिया पार्षद बिमला दुबे व अन्य पार्षदों की मौजूदगी में गांव दड़वा में आंतरिक सड़कों पर पेवर ब्लॉक लगाने और फिरनी सड़क के निर्माण के कार्य का शिलान्यास किया। सांसद ने कहा कि नगर निगम गांवों में बुनियादी ढांचे और बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विकास कर रहा है। उनके द्वारा उद्घाटन किए गए कार्यों के तहत जल्द अंदरूनी गलियों में पेवर ब्लॉक लगाने के अलावा सड़कों की मरम्मत का काम शुरू हो जाएगा। कार्यक्रम में मेयर अनूप गुप्ता ने कहा कि दड़वा में पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य 33 लाख रुपये की लागत से और फिरनी सड़क का निर्माण 39 लाख रुपये की लागत से आवंटित किया गया है। हाल ही में 1.98 करोड़ रुपये की लागत से सीवर व स्टॉर्म डालने और 1.66 करोड़ रुपये की लागत से जलापूर्ति नेटवर्क बढ़ाने का कार्य पूरा किया गया है।
33 लाख से लगने वाले पेवर ब्लॉक का ही मेयर ने तीन मार्च को किया था उद्घाटन
मेयर अनूप गुप्ता ने शुक्रवार को 33 लाख रुपये से दड़वा गांव में लगने वाले जिस पेवर ब्लॉक के कार्य का जिक्र किया, उन्होंने ही तीन मार्च को इस कार्य का शुभारंभ किया था। इस मौके पर स्थानीय पार्षद बिमला दुबे, पूर्व पार्षद अनिल दुबे, अन्य भाजपा नेता और निगम के कुछ अधिकारी भी मौजूद थे। इस उद्घाटन कार्यक्रम की तस्वीरें भी पूर्व पार्षद अनिल दुबे ने अपने फेसबुक अकाउंट से शेयर की थी। उन्होंने लिखा कि ''आज गांव दरिया की अंदरूनी सड़कों पर पेवर ब्लॉक लगाने के कार्य की शुरुआत चंडीगढ़ के मेयर अनूप गुप्ता व एरिया पार्षद बिमला दुबे ने की। यह कार्य काफी सालों से लंबित पड़ा हुआ था। यह कार्य 33 लाख की लागत से पूरा किया जाएगा''। कई तस्वीरें भी डाली गई हैं, जिसमें मेयर का स्वागत व मेयर को नारियल फोड़ते हुए देखा जा सकता है। नारियल फोड़ने के बाद एक दूसरे को लड्डू भी खिलाया गया।