फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   To get nano urea sprayed, you will have to apply till 15.

Chandigarh News: नैनो यूरिया स्प्रे करवाने के लिए 15 तक करना होगा आवेदन

Wed, 31 Jan 2024 08:41 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 08:41 PM IST
विज्ञापन
To get nano urea sprayed, you will have to apply till 15.
केवल 100 रुपये में दिया जाएगा नैनो तरल यूरिया
विज्ञापन

चंडीगढ़। रासायनिक उर्वरकों का इस्तेमाल कम करने और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने लगभग एक लाख एकड़ भूमि पर स्प्रे करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस योजना के तहत सरकार किसानों को आधी कीमत पर नैनो तरल यूरिया प्रदान करेगी। इसका लाभ लेने के लिए सभी जिलों के किसान 15 फरवरी तक पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। भिवानी, फतेहाबाद, हिसार, करनाल व सिरसा में 7000-7000 एकड़ में नैनो यूरिया स्प्रे किया जाएगा। वहीं, कुरुक्षेत्र, जींद व कैथल में 6000-6000 एकड़, सोनीपत व यमुनानगर में 5000-5000 एकड़ और अंबाला, पानीपत, महेन्द्रगढ़, रेवाड़ी, रोहतक व पलवल में किसानों की 4000-4000 एकड़ भूमि पर स्प्रे का लाभ दिया जाएगा। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के मुताबिक मेवात व झज्जर में 3000-3000 एकड़, चरखी दादरी, फरीदाबाद व गुरुग्राम में 2000-2000 एकड़ और पंचकूला में 1000 एकड़ जमीन पर नैनो यूरिया स्प्रे छिड़काव का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस स्कीम के तहत किसानों को नैनो यूरिया की बोतल केवल 100 रुपये में दी जाएगी और शेष खर्च राज्य सरकार की ओर से वहन किया जाएगा। साथ ही खेत में ड्रोन व अन्य माध्यम से छिड़काव का प्रबंध भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए किसानों को मेरी फसल-मेरा ब्योरा https://fasal.haryana.gov.in पोर्टल के पंजीकरण विवरण के साथ ही https://agriharyana.gov.in/nanofertilizer पोर्टल पर भी नैनो यूरिया के लिए आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed