फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   To curb speeding... 12 over-speed detection systems will be installed in the city.

Chandigarh News: तेज रफ्तार पर लगाम... शहर में लगेंगे 12 ओवर स्पीड डिटेक्शन सिस्टम

Sat, 03 Jan 2026 01:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
To curb speeding... 12 over-speed detection systems will be installed in the city.
चंडीगढ़। नए साल की शुरुआत के साथ ट्रैफिक पुलिस ने चंडीगढ़ में तेज रफ्तार पर लगाम कसने की तैयारी पूरी कर ली है। शहर में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों और तेजरफ्तार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस शहर में 12 नए ओवर स्पीड डिटेक्शन सिस्टम (ओएसडीएस) लगाएगी जबकि पांच ओएसडीएस पहले से ही काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

ट्रैफिक एसएसपी सुमेर प्रताप सिंह ने ओवरस्पीड और हादसों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष नाइट टीमों का गठन किया है। इंस्पेक्टरों के नेतृत्व में गठित टीमें रोजाना अलग-अलग स्थानों पर लेजर स्पीड मीटर (लिडार गन) से तेज रफ्तार वाहनों पर नजर रखेंगी। इससे रात के समय तेज रफ्तार और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्ती की जाएगी। यूटी पुलिस के पास छह (लिडार गन) हैं जिनमें से तीन नाइट विजन तकनीक से लैस हैं। सूत्रों का कहना है कि कुछ और लिडार गन मंगवाई जा रही हैं।
विज्ञापन

वहीं, एसएसपी की ओर से इंजीनियरिंग विभाग को 12 नए ओवर स्पीड डिटेक्शन सिस्टम लगाने का प्रस्ताव भेजा गया है। इसके साथ करीब दो हजार एआई आधारित कैमरे लगाए जाएंगे। ये कैमरे रेड लाइट जंप, जेब्रा क्रॉसिंग उल्लंघन, ओवरस्पीडिंग समेत अन्य ट्रैफिक नियम तोड़ने पर ऑटोमैटिक चालान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



नहीं चलेगी सिफारिश, 200 बॉडी कैमरे मंगवाए
ट्रैफिक पुलिस ने नए साल से ड्रंकन ड्राइविंग के खिलाफ भी विशेष अभियान शुरू कर दिया गया है। हाल ही में करीब 50 नए अल्कोमीटर मंगवाए गए हैं।
इसके साथ 200 बॉडी कैमरे भी पुलिसकर्मियों को दिए जा रहे हैं ताकि कार्रवाई में पारदर्शिता बनी रहे। शहर की सड़कों पर 180 किमी की रफ्तार तक वाहन दौड़ रहे थे लेकिन पुलिस की सख्ती के बाद लगाम कसी गई है। हाल ही में सेक्टर-9 पुलिस मुख्यालय के पीछे जन मार्ग पर ओवर स्पीड डिटेक्शन सिस्टम में 151 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार कैद हुई है।


नए साल के पहले दिन तेज रफ्तार से पलटीं दो गाड़ियां
नए साल के पहले दिन शहर में तेज रफ्तार के चलते दो बड़े हादसे सामने आए। मनीमाजरा हाउसिंग बोर्ड लाइट पॉइंट के पास सुबह करीब पांच बजे एक कार
अनियंत्रित होकर पलट गई। वहीं रात करीब आठ बजे सेक्टर-16/17 डिवाइडिंग रोड से लगती स्लिप रोड पर तेज रफ्तार स्विफ्ट कार की टक्कर के बाद अंडों
से भरी गाड़ी सड़क पर पलट गई। दोनों हादसों में वाहन सवारों को चोटें आईं।

साल 2025 में 83 लोगों की मौत, 94 हजार से ज्यादा चालान
चंडीगढ़ में वर्ष 2025 के दौरान 189 सड़क हादसे हुए। इनमें से 80 हादसों में 83 लोगों की जान चली गई। सबसे ज्यादा मौतें दोपहर 12 बजे से 3
बजे के बीच हुईं, इस दौरान 15 लोगों की जान गई। ओवरस्पीडिंग के मामलों में वर्ष 2024 में 1,47,610 चालान काटे गए थे जबकि 2025 में ट्रैफिक पुलिस ने 94,497 चालान किए।



वर्जन

तेज रफ्तार पर शिकंजा कसने के लिए इंजीनियरिंग विभाग को चंडीगढ़ में 12 ओवर स्पीड डिटेक्शन सिस्टम लगाने का प्रस्ताव भेजा गया है। -सुमेर प्रताप सिंह, एसएसपी ट्रैफिक एंड सिक्योरिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed