{"_id":"663c5f404ad710b88206edf6","slug":"to-avoid-scorching-heat-leaders-engaged-in-election-campaign-resorting-to-many-ideas-is-punjab-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Loksabha Election: पंजाब में गर्मी से छूटे नेताओं के पसीने, दिन में चार घंटे कर रहे आराम, देर शाम तक प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Loksabha Election: पंजाब में गर्मी से छूटे नेताओं के पसीने, दिन में चार घंटे कर रहे आराम, देर शाम तक प्रचार
Thu, 09 May 2024 12:00 PM IST
निवेदिता वर्मा
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 09 May 2024 12:00 PM IST
सार
पंजाब में एक जून को वोटिंग होनी है। भीषण गर्मी से बचने के लिए नेता और कार्यकर्ता अपने प्रचार का समय बदल रहे हैं। सभाएं सुबह जल्दी या देर शाम को आयोजित की जा रही हैं।
विज्ञापन
पंजाब में प्रचार पर भारी पड़ रही गर्मी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भीषण गर्मी से बचने के लिए चुनाव प्रचार में जुटे नेता और कार्यकर्ता देसी जुगाड़ का सहारा ले रहे हैं। पंजाब के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री पार कर चुका है। एक जून को पंजाब में मतदान है और भीषण गर्मी के बीच लोकसभा का चुनाव होना है।
आगामी 20 दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना से उम्मीदवारों के पसीने छूट रहे हैं। जहां इस भीषण गर्मी में सत्तू और पेड़ की छांव कार्यकर्ताओं को राहत दे रहा है वहीं नेतागण भी गर्मी से परहेज करने लगे हैं। सुबह सवेरे की मीटिंग रखी जा रही है।
भीषण गर्मी के बीच पंजाब में एक जून को वोटिंग होनी है। जैसे-जैसे मतदान का दिन निकट आ रहा है, वैसे-वैसे राजनीतिक दलों के नेताओं ने अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। गांव में जनसभा पेड़ के छांव में आयोजित हो रही है। सत्तू का शर्बत उम्मीदवारों व नेताओं की पसंद बन रहा है। जनसंपर्क और प्रचार अभियान के दौरान राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता व नेतागण पानी की बोतल के साथ शर्बत व ठंडई साथ लेकर चल रहे हैं।
विज्ञापन
डॉ. धीरज भाटिया का कहना है कि गर्मी में शरीर के लिए नमक और पानी महत्वपूर्ण होता है। सत्तू के साथ नमक और पानी शरीर के जरूरत को पूरा करती है। सत्तू पीने के बाद प्यास अधिक लगती है। यही वजह है लोग गर्मी में अधिक सत्तू पीते हैं। कांग्रेस के उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी ने तो अपनी टीम को कह दिया है कि गर्मी में कार्यकर्ताओं को अधिक इंतजार न करवाया जाए। सुबह सवेरे व देर शाम की मीटिंग खुले आसमान के नीचे रखी जाए, लेकिन 11 बजे से लेकर छह बजे तक मीटिंग छत के नीचे आयोजित की जाए।
सुबह-सुबह घर से निकल रहे नेता
भाजपा के सुशील कुमार रिंकू ने गांवों का रुख कर रखा है। उनका कहना है कि वह सुबह 6 बजे की प्रचार में लग रहे हैं। खिलाड़ी के रूप में अपना कैरियर शुरू करने वाले रिंकू का कहना है कि वह सवेरे ही अधिक जनसभाएं कर रहे हैं। वर्करों व मतदाताओं को दिक्कत नहीं होनी चाहिए, क्योंकि तापमान व तीखी धूप से हाल बेहाल हो रहा है। उन्होंने तो अपनी टीम से कह दिया है कि जितने बजे की मीटिंग है, उस पर पांच मिनट पहले ही पहुंचा जाना चाहिए। कार्यकर्ताओं को गर्मी में इंतजार न करवाया जाए। रिंकू ने शाम को छह बजे के बाद ओपन जनसभाएं यानी रैली करने का फैसला लिया है। भाजपा नेता राजन अंगुराल का कहना है कि जहां जहां मीटिंग व जनसभाएं हो रही हैं, वहां पर उपयुक्त इंतजार करवाए जा रहे हैं। कार्यकर्ताओं को कहा गया है कि सत्तू का शर्बत साथ लेकर ही निकले, गर्मी व लू से बचने का उपाय है।