फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tiwari's clout within Congress rises; Bansal out of election command

Chandigarh News: कांग्रेस में तिवारी की ताकत बढ़ी, बंसल चुनावी कमान से बाहर

Sat, 08 Aug 2026 02:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Tiwari's clout within Congress rises; Bansal out of election command
चंडीगढ़। नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस हाईकमान ने चंडीगढ़ की चुनावी रणनीति को नई दिशा देते हुए संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फैसला लिया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने चंडीगढ़ टेरिटोरियल कांग्रेस कमेटी (सीटीसीसी) के लिए पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी और प्रदेश चुनाव समिति का गठन कर दिया। चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी को दोनों समितियों में जगह मिली जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व सांसद पवन कुमार बंसल को टिकट तय करने वाली प्रदेश चुनाव समिति से बाहर रखा गया। कांग्रेस अध्यक्ष की मंजूरी के बाद जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। राजनीतिक हलकों में इसे नगर निगम चुनाव से पहले पार्टी के भीतर बदलते शक्ति संतुलन और चुनावी नेतृत्व के स्पष्ट संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश चुनाव समिति का सीधा संबंध उम्मीदवारों के चयन, टिकट वितरण और चुनावी रणनीति से होता है। ऐसे में मनीष तिवारी का दोनों समितियों में शामिल होना आगामी नगर निगम चुनाव में उनकी बढ़ी राजनीतिक भूमिका का संकेत माना जा रहा है। वहीं, पवन बंसल का चुनाव समिति में स्थान नहीं मिलना भी राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है।
विज्ञापन

दिसंबर में नगर निगम चुनाव प्रस्तावित हैं। प्रशासनिक तैयारियों के अनुसार सितंबर के अंतिम सप्ताह तक आचार संहिता लागू होने की संभावना है। इससे पहले कांग्रेस बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने, वार्डवार फीडबैक लेने और संभावित उम्मीदवारों के नामों पर मंथन तेज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी में ये नेता
समिति में सांसद मनीष तिवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल, प्रदेशाध्यक्ष एचएस लक्की, कमलेश, चंदर शर्मा, रविंदर सिंह पाली, जेडपी खान और मनोज लुबाना को शामिल किया गया है। यह समिति संगठन से जुड़े प्रमुख राजनीतिक और नीतिगत मामलों पर निर्णय लेगी।
प्रदेश चुनाव समिति में ये चेहरे
प्रदेश चुनाव समिति में सांसद मनीष तिवारी, प्रदेशाध्यक्ष एचएस लक्की, कमलेश, चंदर शर्मा, सुरिंदर सिंह, राज कुमार गोयल, रविंदर सिंह पाली, जेडए खान, डीपीएस रंधावा, पवन शर्मा, जितेंद्र भाटिया, हरमैल बैंस (केसरी), रजिंदर कुमार नीतू, स्टेला मैरी जॉर्ज, डीडी जिंदल और कुलदीप सिंह कैम्बवाला को सदस्य बनाया गया है। यही समिति पार्षद प्रत्याशियों के चयन और अंतिम सिफारिश में निर्णायक भूमिका निभाएगी।
बदले शक्ति संतुलन के संकेत
राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक हाईकमान ने साफ कर दिया है कि चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव अनुभवी नेतृत्व की निगरानी में लड़ा जाएगा लेकिन चुनावी रणनीति और टिकट वितरण की धुरी अब सांसद मनीष तिवारी के इर्द-गिर्द रहेगी। वहीं, पवन कुमार बंसल को प्रदेश चुनाव समिति से बाहर रखने के फैसले को भी संगठनात्मक पुनर्संतुलन के रूप में देखा जा रहा है।


नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी और प्रदेश चुनाव समिति गठित
नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी और प्रदेश चुनाव समिति गठित
-पूर्व सांसद पवन कुमार बंसल प्रदेश चुनाव समिति का हिस्सा नहीं
-चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस हाईकमान ने रूपरेखा तैयार की
-सांसद मनीष तिवारी दोनों कमेटी में शामिल, निगम चुनाव में पार्षदों के टिकट बंटवारे में सांसद का रहेगा अहम रोल
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़।
दिसंबर 2026 में प्रस्तावित नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस हाईकमान ने संगठनात्मक तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने चंडीगढ़ टेरिटोरियल कांग्रेस कमेटी (सीटीसीसी) के लिए पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी और प्रदेश चुनाव समिति का गठन कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष की मंजूरी के बाद जारी आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। राजनीतिक हलकों में इस कदम को नगर निगम चुनाव की रणनीति का पहला बड़ा संकेत माना जा रहा है। सबसे अहम बात यह है कि चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी को दोनों समितियों में शामिल किया गया है, जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व सांसद पवन कुमार बंसल को केवल पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी में स्थान मिला है। उन्हें प्रदेश चुनाव समिति में शामिल नहीं किया गया है। इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

प्रदेश चुनाव समिति का सीधा संबंध उम्मीदवारों के चयन और चुनावी रणनीति से माना जाता है। ऐसे में सांसद मनीष तिवारी की मौजूदगी इस समिति में उनकी भूमिका को और अधिक प्रभावशाली बनाएगी। माना जा रहा है कि नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशियों के टिकट वितरण, चुनावी रणनीति तय करने और संगठनात्मक समन्वय में उनकी निर्णायक भूमिका रहेगी। दिसंबर में नगर निगम चुनाव प्रस्तावित हैं। प्रशासनिक तैयारियों के अनुसार सितंबर के अंतिम सप्ताह तक चुनाव आचार संहिता लागू होने की संभावना है। इससे पहले कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने, संभावित उम्मीदवारों के नामों पर मंथन करने और वार्डवार चुनावी समीकरण तैयार करने की दिशा में तेजी से काम करेगी।

ये नेता पॉलिटिक्ल अफेयर्स कमेटी में शाामिल
नई गठित पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी में सांसद मनीष तिवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल, प्रदेशाध्यक्ष एचएस लक्की, कमलेश, चंदर शर्मा, रविंदर सिंह पाली, जेडपी खान और मनोज लुबाना को शामिल किया गया है। यह समिति संगठन से जुड़े राजनीतिक फैसलों और प्रमुख नीतिगत मुद्दों पर विचार करेगी।

प्रदेश चुनाव समिति में ये नेता शामिल
प्रदेश चुनाव समिति में सांसद मनीष तिवारी के अलावा प्रदेशाध्यक्ष एचएस लक्की, कमलेश, चंदर शर्मा, सुरिंदर सिंह, राज कुमार गोयल, रविंदर सिंह पाली, जेडए खान, डीपीएस रंधावा, पवन शर्मा, जितेंद्र भाटिया, हरमैल बैंस (केसरी), रजिंदर कुमार नीतू, स्टेला मैरी जॉर्ज, डीडी जिंदल और कुलदीप सिंह कैम्बवाला को सदस्य बनाया गया है। यही समिति नगर निगम चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन और अंतिम सिफारिश में अहम भूमिका निभाएगी।


निगम चुनाव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता निभाएंगे अहम रोल
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कांग्रेस हाईकमान ने इस गठन के जरिए स्पष्ट संदेश दिया है कि आगामी नगर निगम चुनाव अनुभवी नेतृत्व की निगरानी में लड़ा जाएगा। सांसद मनीष तिवारी को दोनों समितियों में शामिल कर पार्टी ने उन्हें चुनावी तैयारियों का केंद्रीय चेहरा बनाया है। वहीं, पवन कुमार बंसल को चुनाव समिति से बाहर रखने को भी संगठनात्मक रणनीति के नजरिए से देखा जा रहा है। अब निगाहें इस बात पर रहेंगी कि कांग्रेस वार्ड स्तर पर टिकट वितरण में किन चेहरों पर दांव लगाती है और भाजपा तथा आम आदमी पार्टी के मुकाबले अपनी चुनावी रणनीति को किस तरह धार देती है। नगर निगम चुनाव से पहले यह संगठनात्मक बदलाव चंडीगढ़ की राजनीति में नई हलचल पैदा करने वाला माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed