{"_id":"624609af5488990461126983","slug":"time-given-to-cbi-till-april-10-for-investigation-chandigarh-news-pkl446284843","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई को जांच के लिए 10 अप्रैल तक का दिया समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीआई को जांच के लिए 10 अप्रैल तक का दिया समय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। नेशनल शूटर और पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के वकील सिप्पी सिद्धू की हत्या के मामले की सुनवाई वीरवार को जिला अदालत में हुई। इस दौरान किन्हीं कारणों से मामले के जांच अधिकारी उपस्थित नहीं हो सके। सीबीआई के सरकारी वकील ने इस मामले में जांच के लिए अदालत से समय देने की मांग की। अदालत ने सीबीआई को जांच कर रिपोर्ट पेश करने के लिए दस अप्रैल तक का समय दिया। अब अगली सुनवाई 11 अप्रैल को होगी।
पिछली सुनवाई में सीबीआई ने जांच के दौरान एक सीसीटीवी फुटेेज मिलने की बात कही थी। इस फुटेज में एक जेन कार देखी गई है, जिसमें बैठकर हत्यारे फरार हुए थे। सीबीआई ने इस कार के अंतिम नंबर की मदद से जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि सिप्पी सिद्धू का शव सितंबर 2015 की रात सेक्टर-27 स्थित पार्क के पास से मिला था। हत्यारों ने चार गोलियां मारकर सिप्पी की हत्या की थी। सीबीआई ने 13 अप्रैल को अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। बता दें कि जिला अदालत में वर्तमान में भी यह मामला अज्ञात के खिलाफ ही चल रहा है।