फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Time changed... Bird Park will be open from today till 6 pm

समय बदला... आज से शाम 6 बजे तक खुला रहेगा बर्ड पार्क

Fri, 06 May 2022 01:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Time changed... Bird Park will be open from today till 6 pm
चंडीगढ़। मशहूर पर्यटन स्थल बर्ड पार्क 6 मई से शाम 6 बजे तक खुला रहेगा। गर्मी के मौसम के चलते पर्यावरण विभाग ने यह फैसला लिया है। बर्ड पार्क का समय तीसरी बार बदला गया है। पहले बंद होने का समय शाम 4 बजे था जिसे एक अप्रैल से 5.30 बजे किया गया और अब 6 बजे कर दिया गया है।
विज्ञापन

विभाग ने पार्क के खुलने के समय में बदलाव नहीं किया है। पार्क पहले की तरह सुबह 10 बजे ही खुलेगा। बर्ड पार्क सप्ताह में पांच दिन पर्यटकों के लिए खुला रहेगा। सोमवार और मंगलवार को बंद रखा जाएगा। इन दिनों में मेंटेनेंस और दूसरे कार्य होते हैं। पार्क में पांच साल तक के बच्चों की एंट्री निशुल्क रखी गई है। पांच से 12 साल तक 30 रुपये और इससे ऊपर 50 रुपये टिकट लगती है। टिकट को बर्ड पार्क जाकर काउंटर पर और पर्यटन विभाग के मोबाइल एप पर भी ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। बर्ड पार्क में लोग अफ्रीकन लव बर्ड्स, बडगे रिगर्स, व्हाइट स्वान, ब्लैक स्वान, वुड डक, गोल्डन, येलो पीजेंट, ग्रीन विंग मकाओ, सन कोनर्स, अफ्रीकन ग्रे पैरेट, फिंचिज और मेलानिस्टिक पीजेंट जैसे 48 प्रजातियों के 800 से अधिक पक्षी देख सकते हैं।
विज्ञापन

भीषण गर्मी से पक्षियों को बचाने के लिए बनाए हैं शेड
बर्ड पार्क में पक्षियां को धूप से बचाने के लिए पर्यावरण विभाग ने कई उपाय किए हैं। पक्षियों को छाया क्षेत्र प्रदान करने के लिए शेड बनाए गए हैं। बाड़े के अंदर के तापमान को कम करने के लिए एवियरी के ऊपर शेड नैट लगाया गया है, ताकि नीचे छांव रहे। साथ ही एवियरी एरिया को ठंडा रखने के लिए पानी का छिड़काव किया जा रहा है। विभाग ने जून के दौरान गर्मी को मात देने के लिए फॉगर लगाने का भी प्रस्ताव रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed