फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tigmanshu Dhulia has told many secrets related to film Milan Talkies

तिग्मांशु धूलिया बोले- मिलन टॉकीज मेरे लिए मुगले आजम से कम नहीं, बताए फिल्म से जुड़े कई राज

Sat, 09 Mar 2019 11:15 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 09 Mar 2019 11:15 AM IST
विज्ञापन
Tigmanshu Dhulia has told many secrets related to film Milan Talkies
Milan Talkies - फोटो : File Photo

मिलन टॉकीज मेरे लिए मुगले आजम है। यह एक डिफरेंट लव स्टोरी है जो दर्शकों को काफी पसंद आएगी। यह बात प्रसिद्ध डायरेक्टर और एक्टर तिग्मांशु धूलिया ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में कही। वे चंडीगढ़ के सेक्टर-34 स्थित टार्क कंपनी के ऑफिस पहुंचे थे।  उनके साथ फिल्म के प्रोड्यूसर और टार्क कंपनी के एमडी पीएस चटवाल, एक्टर अली फजल, अभिनेत्री श्रद्धा श्रीनाथ, सांसद किरण खेर के बेटे सिकंदर खेर मौजूद थे। 

विज्ञापन


धूलिया ने कहा कि इस फिल्म को उन्होंने पान सिंह तोमर के रिलीज के समय से लिखना शुरू कर दिया था। यह फिल्म मुख्य रूप से युवाओं पर केंद्रित है, जो जुगाड़ से मूवी तैयार करते हैं और कमाई के लिए नकल करवाने को अपना धंधा बनाते हैं। यह एक लव स्टोरी फिल्म है। उन्होंने कहा कि मिलन टॉकीज उनके लिए इसलिए मुगले आजम है, क्योंकि वह इसको करीब तीन साल से लेकर घूम रहे थे।
विज्ञापन


फिर चंडीगढ़ में टार्क कंपनी के एमडी से मुलाकात हुई और यहां मैनेजिंग डायरेक्टर पीएस चटवाल ने फिल्म प्रोड्यूस करने की हामी भर दी। इस मूवी में वे एक पिता के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म की स्टार कास्ट के लिए कई लोगों को अप्रोच किया गया, लेकिन एक दिन जब अली फजल ऑफिस में आए तो उनको हीरो ले लिया। धूलिया ने कहा कि एक समय था जब मूवी में एक सेट पैटर्न होता था। अब पैटर्न चेंज हो गया। इम्तियाज अली, सुजीत सरकार, अनुराग कश्यप सहित कई अन्य डायरेक्टरों ने एक नई दिशा में बॉलीवुड को मोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

तिग्मांशु एक सुलझे हुए डायरेक्टर

Tigmanshu Dhulia has told many secrets related to film Milan Talkies
मिलन टॉकीज

टार्क कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर पीएस चटवाल ने कहा कि पंजाब से अक्सर पंजाबी मूवी की ही बात उठती है। इसी वजह से उन्होंने हिंदी मूवी की ओर कदम रखा। उन्होंने कहा, तिग्मांशु धूलिया एक सुलझे हुए डायरेक्टर और लेखक हैं। उनके साथ काम करना अच्छा लगा।

दिलीप कुमार के फैन हैं अली फजल
अभिनेता अली फजल ने कहा कि इस फिल्म में काम करना उनके लिए एक नया अनुभव रहा। उनकी फिल्म करियर की शुरुआत थ्री इडियट से हुई। इस फिल्म में उन्हें कैमियो में काम मिला। उन्होंने कहा कि वेब सीरीज मिर्जापुर में उनको काफी अच्छा रिस्पांस मिला। जब मिलन टाकीज के लिए तिग्मांशु धूलिया ने उनको साइन किया तो उनका ख्वाब पूरा हो गया। उन्होंने कहा कि वह दिलीप कुमार के फैन हैं। 

सिकंदर खेर बने हैं विलेन
चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर के बेटे सिकंदर खेर ने फिल्म में विलेन का रोल निभाया है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म के लिए उन्होंने तिग्मांशु धूलिया के ऑफिस में कई बार फोन किया। बाद में उन्हें बुला लिया गया। धूलिया ने उनसे कहा कि विलेन का रोल करोगे तो मैंने हामी भर ली। उन्होंने कहा कि उनको चंडीगढ़ सबसे ज्यादा पसंद है, लेकिन मुंबई में व्यस्तता के कारण यहां नहीं रह पाते हैं। उन्होंने कहा कि अभी जब एयरपोर्ट में उतरा तो मां ने शुभकामनाएं दीं। मां से काफी समय बाद मिल रहा हूं। 

करियर के लिए एक बड़ा मौका 
अभिनेत्री श्रद्धा श्रीनाथ ने कहा कि इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। इससे पहले वह थियेटर करती थीं। उन्होंने कहा कि यह उनके करियर का एक बड़ा मौका है। उन्होंने कहा कि तिग्मांशु धूलिया जैसे डायरेक्टर के साथ काम करना एक बड़ी बात होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed