{"_id":"57e5283b4f1c1b8a56a821e8","slug":"tight-security-on-indo-pak-border-in-firozpur-indian-and-pakinstan-both-on-highalert","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बॉर्डर पर बढ़ा तनाव, पाक ने बढ़ाई चौकसी और भारत भी तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉर्डर पर बढ़ा तनाव, पाक ने बढ़ाई चौकसी और भारत भी तैयार
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
Updated Fri, 23 Sep 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
भारत पाकिस्तान सीमा पर बढ़ाई गई चौकसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उड़ी में आतंकी हमले के बाद भारत पाक सीमा पर तनाव बढ़ गया है। उधर पाकिस्तान ने चौकसी बढ़ा दी है, इधर भारत भी तैयार है। हमले के बाद पंजाब से सटी भारत-पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हालात बिगड़ते जा रहे हैं।
खुफिया जानकारी के अनुसार पाकिस्तान ने अपनी तरफ पहले की तुलना में काफी चौकसी बढ़ा दी है। यही नहीं लाहौर हाईवे पर पाक की वायु सेना लड़ाकू जहाज उड़ाने और उतारने का अभ्यास करने में लगी है।
इधर, बीएसएफ और सेना भी सतर्क है। सरहद पर तनाव के कारण भारत-पाकिस्तान के बीच चलने वाली समझौता एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रियों की कमी दर्ज की गई है।

बीएसएफ ने तैनात की बटालियन
भारत पाकिस्तान सीमा पर बढ़ाई गई चौकसी
- फोटो : अमर उजाला
खुफिया सूत्रों के मुताबिक सरहद पर बीएसएफ की अतिरिक्त बटालियन तैनात की गई है। बंकरों में जवानों की तैनाती है। पाकिस्तान की गतिविधियों को देखते हुए सरहद पर बीएसएफ सतर्क है। दिन-रात गश्त चल रही है।
पाकिस्तान ने भारत की तुलना में अधिक चौकसी बढ़ाई है। पाकिस्तान के कसूर (हुसैनीवाला बार्डर से कसूर सटा है, फिरोजपुर से कसूर की दूरी लगभग 26.2 किलोमीटर है) से लेकर कराची तक हाईवे बना हुआ है, जिस पर पाकिस्तान की वायु सेना लड़ाकू जहाज उड़ाने और उतारने का अभ्यास करने लगी है।

वरिष्ठ अधिकारी पल-पल की जानकारी मांग रहे
भारत पाकिस्तान सीमा पर बढ़ाई गई चौकसी
- फोटो : फाइल फोटो
बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी सरहद के उस पार होने वाली गतिविधियों की जवानों से पल-पल की जानकारी हासिल कर रहे हैं। दूसरी तरफ, फेंसिंग पार खेतों में जाने वाले किसानों का भी कहना है कि पाकिस्तान की तरफ पहले की तुलना में अधिक सेना के जवान देखे गए हैं।
उधर, रेल मंडल कार्यालय फिरोजपुर के डीआरएम अनुज प्रकाश ने कहा कि सेना की सेवा के लिए रेलवे हमेशा तैयार रहती है, लेकिन उन्हें सतर्क रहने के फिलहाल कोई लिखित आदेश नहीं आए हैं।
उधर, रेल मंडल कार्यालय फिरोजपुर के डीआरएम अनुज प्रकाश ने कहा कि सेना की सेवा के लिए रेलवे हमेशा तैयार रहती है, लेकिन उन्हें सतर्क रहने के फिलहाल कोई लिखित आदेश नहीं आए हैं।