फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tight security arrangements on Deepawali, deployment of 850 policemen

Diwali 2020: चंडीगढ़ में पटाखे चलाए तो खानी पड़ेगी जेल की हवा, 850 पुलिसवालों की पूरे शहर पर नजर

Sat, 14 Nov 2020 02:08 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 14 Nov 2020 02:08 PM IST
विज्ञापन
Tight security arrangements on Deepawali, deployment of 850 policemen
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

चंडीगढ़ पुलिस ने दिवाली पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पुलिस पटाखे चलाने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस विभाग ने शनिवार को शहर के अलग-अलग हिस्सों में करीब 850 पुलिसकर्मियों की तैनाती की है। इनमें डिवीजन के डीएसपी, सभी 16 थानों के प्रभारी, 9 इंस्पेक्टर समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं।

विज्ञापन


एसएसपी कुलदीप सिंह चहल की अगुवाई में शुक्रवार को सेक्टर-9 स्थित पुलिस मुख्यालय में दिवाली पर सुरक्षा के मद्देनजर बैठक हुई। बैठक में सभी थाना प्रभारियों समेत चौकी इंचार्ज को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए गए। इसके अलावा जगह-जगह नाका लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


 

 

सेक्टर-17, 18, 19, 22, 34 के अलावा अन्य भीड़-भाड़ वाले बाजारों में यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को मुस्तैद किया गया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बाजार में किसी तरह का कोई संदिग्ध व्यक्ति या लावारिस वस्तु नजर आने पर तुरंत 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैफिक हेल्पलाइन पर जाम की आई दो कॉल

त्योहारी सीजन में जाम से निपटने के लिए चंडीगढ़ ट्रैफिक एसएसपी मनोज कुमार मीणा के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस भीड़भाड़ जगह वाली समेत अन्य जगहों पर मुस्तैद है। जगह-जगह चेक प्वाइंट तैयार किए गए हैं।

बीते वर्ष 2019 में धनतेरस के दिन ट्रैफिक हेल्पलाइन 1073 पर जाम को लेकर 51 कॉल्स आईं। वहीं, इस बार धनतेरस के दिन शहर के अलग-अलग हिस्सों से जाम से जूझने पर अब तक 2 कॉल आई हैं।


शहर में लगेंगे 42 नाके
सुरक्षा के मद्देनजर शहर के अलग-अलग जगहों पर 42 नाके लगाए जाएंगे। ये नाके तीन शिफ्टों में लगेंगे। नाका शाम 4.30 से 5.30, शाम 6 से 7.30 रात 8 से 9.30 तक होगा। इसके अलावा शहर की सीमाओं पर भी स्पेशल नाका का पुख्ता इंतजाम किया गया है।

यह नाका सुबह 11 से दोपहर 2 बजे और शाम से 5 से 10 बजे के बीच लगाया जाएगा। साथ ही सभी थानों को अपने अपने क्षेत्र के अंतर्गत चौकस होने के निर्देश दिए हैं। वहीं, बाजार में थाना पुलिस सुबह 11 से 2 बजे तक मौजूद रहेगी। इसके अलावा पीसीआर गश्त करती नजर आएगी।

दमकल विभाग भी चौकस

उधर, दमकल विभाग ने भी दिवाली के मौके पर शहर में किसी भी तरह की आगजनी की घटना से निपटने के लिए कमर कस ली है। शहर के भीड़ भाड़ वाले बाजार सेक्टर-19, 22, 35, 15, 46 समेत अन्य जगहों पर दमकल गाड़ियों को सुरक्षा के मद्देनजर मुस्तैद कर दिया है। साथ ही मोटरसाइकिल से दमकल कर्मियों के गश्त करने की ड्यूटी लगाई गई है।

आपात स्थिति में इन नंबरों पर कर सकते हैं कॉल

  • कंट्रोल रूम 112
  • सेक्टर-3 थाना  2740254
  • सेक्टर-17 थाना  2920993
  • सेक्टर-34 थाना  2676034
  • सेक्टर-26 थाना  2790594
  • मलोया थाना  2643213
  • सेक्टर-19 थाना  2775173

दिवाली के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अगर कोई पटाखा चलाते पकड़ा गया तो पुलिस उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। - चरणजीत सिंह विर्क, डीएसपी

पटाखे चलाए तो खानी पड़ेगी जेल की हवा
चंडीगढ़ प्रशासन ने कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए पटाखे चलाने और बेचने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया है। इसके बाद से पुलिस अलर्ट हो गई है। पटाखे चलाते हुए अगर कोई पकड़ा गया तो पुलिस उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 188 और आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 51 से 60 के तहत कार्रवाई करेगी। इस प्रावधान के तहत अधिकतम दो वर्ष की सजा, जुर्माना या फिर दोनों लगाए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed