फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tight security arrangements in Punjab 255 companies of CAPF

Punjab: चुनावी सुरक्षा में तैनात रहेंगी 255 कंपनी, 55 हजार पंजाब पुलिस जवान, पोलिंग बूथों पर संभाला मोर्चा

Fri, 31 May 2024 07:31 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 31 May 2024 07:31 PM IST
सार

पुलिस नोडल ऑफिसर एमएफ फारूकी ने बताया कि पोलिंग स्टाफ को किसी भी आपातकालीन स्थिति के साथ निपटने के लिए विशेष प्रशिक्षण दियाग गया है। ईवीएम मशीनों को पोलिंग बूथ तक ले जाने और वहां से स्ट्रांग रूम तक और मतगणना केंद्रों तक ले जाने के लिए 10 हजार वाहनों में जीपीएस सिस्टम इंस्टाल किया गया है।

विज्ञापन
Tight security arrangements in Punjab 255 companies of CAPF
पंजाब में मतदान के लिए पुलिस सुरक्षा कड़ी - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में मतदान को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। प्रदेश भर में केंद्रीय हथियारबंद अर्ध सैनिक बल की 255 कंपनी और पंजाब पुलिस के 55,039 जवानों ने मोर्चा संभाल लिया है।
विज्ञापन


सरहदी इलाकों में बीएसएफ की निगरानी में पोलिंग बूथों पर मतदान होगा, यहां ड्रोन से नजर रखी जाएगी। कुल 70,724 सुरक्षा कर्मचारी (राज्य पुलिस और केंद्रीय हथियारबंद अर्ध सैनिक बल) और 50 हजार स्पोर्टिंग स्टाफ ड्यूटी पर तैनात किए गए हैं। 
विज्ञापन


पुलिस नोडल ऑफिसर एमएफ फारूकी ने बताया कि पोलिंग स्टाफ को किसी भी आपातकालीन स्थिति के साथ निपटने के लिए विशेष प्रशिक्षण दियाग गया है। ईवीएम मशीनों को पोलिंग बूथ तक ले जाने और वहां से स्ट्रांग रूम तक और मतगणना केंद्रों तक ले जाने के लिए 10 हजार वाहनों में जीपीएस सिस्टम इंस्टाल किया गया है, इन वाहनों की हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईवीएम की सुरक्षा के लिए स्ट्रांग रूम के बाहर 24 घंटे बल तैनात
पुलिस नोडल ऑफिसर एमएफ फारूकी ने बताया कि ईवीएम मशीनों की सुरक्षा के लिए राज्य के सभी स्ट्रांग रूमों के बाहर अर्ध सैनिक बल और अन्य सुरक्षा टीमें 24 घंटे तैनात रहेंगी और इसके साथ ही दोगुनी लॉक सिस्टम का प्रबंध किया गया है। इसके अलावा स्ट्रांग रूम के आसपास की फुटेज के लिए हरेक स्ट्रांग रूम के बाहर एलईडी स्क्रीनें लगाई गई हैं। सभी प्रोटोकॉल के उचित ढंग के साथ पालना को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों की तरफ से स्ट्रांग रूमों का रोजर्मरा के आधार पर निरीक्षण किया जाएगा।


पंजाब को 2,098 जोन में बांटा
पुलिस नोडल ऑफिसर ने बताया कि राज्य को 2,098 जोन में बांटा गया है। इन जोन में पंजाब पुलिस के 55,039 जवान तैनात किये गए हैं। किसी भी तरह की गड़बड़ी या आपात स्थिति में तुरंत कार्यवाही के लिए क्विक रिस्पांस टीमें तैनात रहेंगी। हर एक जोन का इंचार्ज नियुक्त किया गया है, जिनके साथ 1 हेड-कांस्टेबल और 3 कांस्टेबलों के सम्मिलन वाली पेट्रोलिंग पार्टी हर समय तैनात रहेगी। सुरक्षा कर्मचारियों के दरमियान बेहतर संचार को यकीनी बनाने के लिए जिलों को 20 वाटस के 3,496 अतिरिक्त वायरलेस सेट और 8,385 वायरलेस वॉकी-टॉकी सेट मुहैया करवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed