फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tiktok star Sourav Gurjar shot dead at chandigarh

चंडीगढ़ में डांस करने के लिए नोकझोंक, 'टिकटॉक' स्टार सौरव गुर्जर को मारी गोली, हालत गंभीर

Mon, 12 Oct 2020 11:46 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 12 Oct 2020 11:46 AM IST
विज्ञापन
Tiktok star Sourav Gurjar shot dead at chandigarh
सौरव गुर्जर - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ सेक्टर-9 सी स्थित एसको बार में रविवार देर रात डांस फ्लोर पर डांस करने को लेकर हुई नोकझोंक के बाद कुछ युवकों ने टिक-टॉक स्टार सौरव गुर्जर फायरिंग कर दी। गोली सौरव की जांघ में लगी और वह बुरी तरह से घायल होकर जमीन पर गिर गए। क्लब के बाहर गोली चलने से हड़कंप मच गया। क्लब कर्मियों की मदद से घायल सौरव गुर्जर को पीजीआई ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जीरकपुर स्थित प्रीत कालोनी निवासी टिक-टॉक स्टार सौरव गुर्जर रविवार रात सेक्टर-9 सी स्थित एसको बार आए थे। क्लब के अंदर डांस फ्लोर पर नाचने को लेकर उनकी कुछ युवकों से नोकझोंक हो गई। इसके बाद जब वह देर रात क्लब के बाहर निकलकर किसी से फोन पर बात कर रहे थे तभी युवकों ने उन पर फायरिंग कर दी। इसमें एक गोली सौरव की जांघ में लगी और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। क्लब कर्मियों उन्हें पीजीआई लेकर पहुंचे और भर्ती कराया।
विज्ञापन


सूचना पर सेंट्रल डीएसपी कृष्ण कुमार, थाना प्रभारी के अलावा अन्य आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। बार के बाहर काफी दूर तक खून बिखरा हुआ था। मौके पर फोरेंसिक टीम पहुंची और और सबूत इकट्ठा कर वीडियोग्राफी की। जांच में मौके से एक खोखा बरामद हुआ है। पुलिस की प्राथमिक जांच में टिक-टॉक के स्टार पर गोली चलाने में मौवीस का नाम सामने आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि मामले में दो युवतियों को भी हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने वारदात स्थल के आसपास के लोग और क्लब एसको बार के कर्मियों का बयान दर्ज करने में जुट गई। वहीं पुलिस देर तक क्लब में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुटी थी।


ईस्ट डिवीजन के क्लब बंद रहे, सेक्टर-9 में उमड़ी भीड़
बीती शनिवार रात प्ले ब्वॉय क्लब के बाहर सोपू नेता गुरलाल की हत्या के बाद रविवार को ईस्ट डिवीजन के अंतर्गत आने वाले सेक्टर-26, सेक्टर-7 (माध्य मार्ग) और औद्योगिक क्षेत्र के सभी क्लब बंद रहे। इसके चलते रविवार को सेक्टर-9 के क्लबों में भीड़ जमा हो गई। हालांकि एसको बार के बाहर फायरिंग के बाद अन्य सभी क्लबों को बंद करवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed