{"_id":"65ccdcae7ef154ba190cc275","slug":"three-year-old-child-died-under-suspicious-circumstances-in-fatehgarh-sahib-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: तीन साल के बच्चे की मौत, दुकान से चॉकलेट खरीदकर खाई थी, नीला पड़ा शरीर और चली गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: तीन साल के बच्चे की मौत, दुकान से चॉकलेट खरीदकर खाई थी, नीला पड़ा शरीर और चली गई जान
Wed, 14 Feb 2024 09:05 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 14 Feb 2024 09:05 PM IST
सार
गांव मुस्तफाबाद के रहने वाले सरवन सिंह ने बताया कि उनका तीन वर्षीय पोता फतेह सिंह मंगलवार को गांव में दुकान से चॉकलेट खरीदने गया था। इस चॉकलेट को खाने के कुछ समय बाद बच्चे का शरीर नीला पड़ने लगा। वे तुरंत उसे नजदीक के अस्पताल लेकर गए। बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
फतेह
- फोटो : फाइल
विस्तार
फतेहगढ़ साहिब में चॉकलेट खाने से तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। परिवार ने भी बच्चे की मौत की वजह चॉकलेट ही बताया है। खेड़ी नौध सिंह पुलिस ने धारा 174 की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम कराया है ताकि असली वजह सामने आ सके।
जानकारी के अनुसार, गांव मुस्तफाबाद के रहने वाले सरवन सिंह ने बताया कि उनका तीन वर्षीय पोता फतेह सिंह मंगलवार को गांव में दुकान से चॉकलेट खरीदने गया था। इस चॉकलेट को खाने के कुछ समय बाद बच्चे का शरीर नीला पड़ने लगा। वे तुरंत उसे नजदीक के अस्पताल लेकर गए। जहां से उसे फतेहगढ़ साहिब रेफर कर दिया गया। फतेहगढ़ साहिब में डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दियाा। फतेह सिंह के पिता मलयेशिया गए हुए हैं। एएसआई रंजीत सिंह ने कहा कि पुलिस ने दादा के बयानों पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।