फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three women died in a road accident in Batala

बटाला में सैर करते वक्त बजरी से भरा ट्रक पलटा, दबने से तीन महिलाओं की हुई मौत

Thu, 07 May 2020 12:17 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 07 May 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
Three women died in a road accident in Batala
सांकेतिक तस्वीर।

जीटी रोड पर नौशहरा मझा सिंह के पास बुधवार की देर शाम तीन महिलाओं पर बजरी से लदा ट्रक पलट गया। इससे तीनों ही महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। वहीं थाना सेखवां के आधीन आती पुलिस चौकी नौशहरा मझा सिंह की पुलिस पार्टी ने शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाए। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार परमजीत कौर (41), सतवंत कौर (43) राजवंत कौर कौर (40) निवासी नौशहरा मझा सिंह बुधवार देर शाम शाम घर से गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने गई थीं। माथा टेकने के बाद हाईवे पर सैर कर रही थीं। जब वह तीनों वापस घर आ रही थीं तो पीछे से पठानकोट से अमृतसर जा रहे बजरी से लदा ट्रक उनके ऊपर पलट गया, जिससे तीनों बजरी के ढेर दब गईं। 
विज्ञापन


इस पर आसपास के लोग इक्ट्ठा हो गए और उन्हें बचाने के लिए प्रयास करने लगे। किसी तरह पलटे ट्रक और बजरी को हटाया गया तो तीनों महिलाओं की लाश बरामद हुईं। थाना सेखवां के एसएचओ लखविंदर सिंह ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed