फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   three suspended including Associate Professor in Faridabad College Sexual Harassment Case

फरीदाबाद कॉलेज यौन उत्पीड़न मामलाः शिक्षा निदेशालय की बड़ी कार्रवाई, एसोसिएट प्रोफेसर समेत 3 निलंबित

Fri, 17 May 2019 06:01 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: vivek shukla Updated Fri, 17 May 2019 06:01 AM IST
विज्ञापन
three suspended including Associate Professor in Faridabad College Sexual Harassment Case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com

फरीदाबाद के राजकीय महिला कॉलेज के यौन उत्पीड़न मामले में प्रदेश सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी एसोसिएट प्रोफेसर, जूनियर लैब सहायक और चपरासी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। छात्रा ने तीनों पर ही शारीरिक शोषण के लिए दबाव डालने के आरोप लगाए थे। छात्रा के बीते आठ मई को ई-मेल से प्रधानमंत्री कार्यालय, डीसी, पुलिस आयुक्त व कॉलेज प्रबंधन को शिकायत करने पर मामला उच्चतर शिक्षा निदेशालय तक पहुंच गया। कॉलेज प्राचार्य ने छात्रा की शिकायत जांचने के लिए कमेटी गठित कर दी थी, लेकिन पीड़िता ने मामले को दबाने का आरोप लगाया था। 

विज्ञापन


वीरवार को उच्चतर शिक्षा निदेशक ए. श्रीनिवास ने पूरे मामले की रिपोर्ट प्राचार्य की गठित समिति से की। समिति की रिपोर्ट के आधार पर प्रथम दृष्टया एसोसिएट प्रोफेसर सीएस वशिष्ठ, जूनियर लैब अटेंडेंट जगदेव, चपरासी विक्रम को दोषी पाया गया। इसे देखते हुए उच्चतर शिक्षा निदेशक ने तीनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। अब पूरे मामले की जांच उच्च शिक्षा निदेशालय की यौन उत्पीड़न शिकायत निवारण समिति करेगी। निदेशक ए.श्रीनिवास ने समिति का पुनर्गठन कर जांच के आदेश जारी कर दिए है। समिति से एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी गई है। उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


उपनिदेशक सुनीता शिकायत निवारण समिति की चेयरपर्सन
उच्चतर निदेशक ए.श्रीनिवास ने सुप्रीम कोर्ट के विशाखा एवं अन्य बनाम स्टेट ऑफ राजस्थान एवं अन्य के मामले में आए फैसले के अनुसार नए सिरे से उच्च शिक्षा निदेशालय की यौन उत्पीड़न शिकायत निवारण समिति का गठन किया है। ये समिति ही अब उच्च शिक्षा से जुड़े यौन उत्पीड़न के पूरे प्रदेश के मामलों की जांच करेगी। समिति का चेयरपर्सन उपनिदेशक सुनीता प्रियदर्शनी को बनाया गया है। उपनिदेशक शैलजा छाबड़ा सदस्य सचिव, उपनिदेशक अरुण जोशी सदस्य, उपनिदेशक अर्चना सदस्य, एडीए विरेंद्र जुआल कानूनी सलाहकार व मोनिका अरोड़ा समिति में एनजीओ के प्रतिनिधि के तौर पर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमेटी की रिपोर्ट पर नियमानुसार होगी कार्रवाई
उच्चतर शिक्षा निदेशक ए.श्रीनिवास की ओर से जारी आदेशानुसार कमेटी का गठन हरियाणा सिविल सर्विसेज पुनिशमेंट एंड अपील रूल्स, 2016 के तहत किया गया है। शिकायत निवारण समिति की रिपोर्ट आने पर नियमानुसार कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed