{"_id":"63f08c9d1bd6f92e5604310b","slug":"three-sharp-shooter-of-gangster-harry-arrested-by-bathinda-cia-police-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bathinda: तीन शार्प शूटर विदेशी हथियारों के साथ गिरफ्तार, मोगा में व्यापारी की हत्या करने की फिराक में थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bathinda: तीन शार्प शूटर विदेशी हथियारों के साथ गिरफ्तार, मोगा में व्यापारी की हत्या करने की फिराक में थे
Sat, 18 Feb 2023 03:36 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 18 Feb 2023 03:36 PM IST
सार
सीआईए पुलिस द्वारा पकड़े गए शूटर हनी, हेमंत, लड्डू को मोगा में एक बड़े व्यापारी की हत्या करनी थी। इसके लिए आरोपियों ने पहले दो बार रेकी की थी। आरोपियों ने कोरियर डिलीवरी मैन बनकर मोगा के एक बड़े व्यक्ति के घर शाम के समय जाना था और जब वह व्यक्ति कोरियर लेने बाहर आता तो उसे गोलियों से भून देना था।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करीब दो साल पहले बठिंडा के गांव लहरा मोहब्बत में डबल मर्डर को अंजाम देने वाले गैंगस्टर हैरी के तीन शार्प शूटरों को सीआईए वन की पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों से तीन विदेशी महंगे हथियार बरामद किए हैं। तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
एसएसपी जे एलेनचेलियन ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि सीआईए पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि कैंट के पास रिंग रोड पर तीन शूटर किसी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सीआईए पुलिस ने सूचना के आधार पर जब छापामारी की तो पुलिस ने शूटर हनी, लड्डू निवासी खेता सिंह बस्ती बठिंडा और हेमंत वासी मोड़ को तीन अलग अलग विदेशी महंगे हथियारों समेत गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा आरोपियों से एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
कोरियर डिलीवरी मैन बनकर मोगा में करनी थी हत्या
सूत्रों ने बताया कि सीआईए पुलिस द्वारा पकड़े गए शूटर हनी, हेमंत, लड्डू को मोगा में एक बड़े व्यापारी की हत्या करनी थी। इसके लिए आरोपियों ने पहले दो बार रेकी की थी। आरोपियों ने कोरियर डिलीवरी मैन बनकर मोगा के एक बड़े व्यक्ति के घर शाम के समय जाना था और जब वह व्यक्ति कोरियर लेने बाहर आता तो आरोपियों ने उसे गोलियों से भून देना था। आरोपियों से पुलिस ने एक 455 बोर का पिस्टल, 30 बोर तुर्की मेड, 9एमएम का विदेशी महंगा हथियार बरामद किया है।
विज्ञापन
दुबई में बैठे गैंगस्टरों ने मुहैया करवाए थे आरोपियों को हथियार
एसएसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि तीनों आरोपियों को दुबई में बैठे गैंगस्टर बलजीत सिंह, पंजाब से बाहर बैठे हरजीत हैरी और सुखा दूनेके ने हथियार मुहैया करवाए थे। 455 बोर का जो रिवॉल्वर आरोपियों से बरामद हुआ है, वह मेड इन अमेरिका है।