{"_id":"46cde6ac98f16b0715855317ae88854f","slug":"three-police-employee-duties-ssp-night-city-suspended-pathankot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आराम फरमा रहे तीन पुलिस मुलाजिम नपे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आराम फरमा रहे तीन पुलिस मुलाजिम नपे
पठानकोट ।
Updated Sun, 16 Nov 2014 10:40 PM IST
विज्ञापन
आराम फरमा रहे तीन पुलिस मुलाजिमों पर ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने के मामले में गाज गिरी है। शनिवार रात एसएसपी राकेश कौशल ने जब शहर के नाकों का दौरा किया तो इस तरह की लापरवाही सामने आई।
ऐसे में एसएसपी के निर्देश पर तीनों पुलिस कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। ऐसा मामला तब सामने आया है जब ठंड बढ़ने लगी है। जाहिर है पुलिस मुलाजिमों की इस लापरवाही का फायदा आपराधिक तत्व उठा सकते हैं।
बताया जाता है कि शनिवार रात सलारिया चौक पर ड्यूटी दे रहे तीन पुलिस कर्मचारी आराम फरमा रहे थे।
इसी दौरान एसएसपी राकेश कौशल ने चौकसी का निरीक्षण किया। एसएएसपी ने पाया कि सलारियां चौक पर तैनात तीनों पुलिस कर्मी एक ऑटो में बैठकर नींद में झपकियां ले रहे हैं। एसएसपी ने तीनों को निलंबित करने की जानकारी देते हुए बताया कि इस तरह की लापरवाही पाए जाने पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
भारी पड़ सकती है लापरवाही
पठानकोट जिला सीमावर्ती इलाके से जुड़े होने के कारण आपराधिक गतिविधियों के मामले में संवेदनशील माना जाता है। तस्करी करने वाले आपराधिक गिरोह जिले के मार्गों का प्रयोग करते रहे हैं। काबिलेगौर है कि ठंड के दिनों में इस तरह के अपराधियों की गतिविधियां बढ़ जाती हैं। ऐसे में पुलिस को इन दिनों अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा सक्रियता बरतने की जरूरत होती है।
चोर पहले ही दे चुके हैं चुनौती
जिले के अन्य इलाकों के अलावा शहरी क्षेत्र के बाजारों में पिछले दिनों चोरी की लगातार कई घटनाएं सामने आई थीं। रेलवे रोड समेत अन्य इलाकों में हुईं इस तरह की घटनाओं के बावजूद ज्यादातर मामलों में पुलिस केस दर्ज करने के बाद भी चोरों का सुराग अब तक नहीं लगा सकी है। ऐसे हालात में रात के समय नाकों पर तैनात पुलिस मुलाजिमों का लापरवाह रवैया पुलिस की सक्रियता की असलियत सामने लाने के लिए काफी है।