फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three pilgrims die on way to Amarnath cave

अमरनाथ यात्रा मार्ग पर 3 लोगों की मौत

Mon, 30 Jun 2014 01:48 PM IST
अनिल कुमार/अमर उजाला, फिरोजपुर
अनिल कुमार/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Mon, 30 Jun 2014 01:48 PM IST
विज्ञापन
Three pilgrims die on way to Amarnath cave

अमरनाथ यात्रा के दौरान अचानक पानी के तेज हुए बहाव में पहाड़ी पत्थर दो युवकों पर आ गिरे, जिससे उनकी मौत हो गई। इनमें से एक युवक पंजाब का है। हादसा रविवार को पवित्र गुफा के पास हुआ।

विज्ञापन


इसके अलावा शनिवार को यात्रा के दौरान बराड़ी के पास मुंबई के 31 वर्षीय युवक की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। श्री अमरनाथ यात्रा शुरू हुए अभी दो दिन हुए हैं और इस दौरान तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन

अचानक नाले के पानी का बहाव तेज

Three pilgrims die on way to Amarnath cave

श्री अमरनाथ बर्फानी लंगर आर्गेनाइजेशन (एसएबीएलओ) के प्रधान विजय कुमार ठाकुर ने बताया कि दो युवक बर्फानी बाबा के दर्शन करने के बाद गुफा के पास बह रहे नाले के बीच पड़े पत्थर पर बैठ कर जूते पहन रहे थे।

अचानक नाले के पानी का बहाव तेज हो गया। पानी के साथ पहाड़ी पत्थर भी खिसक कर युवकों के ऊपर गिर पड़े। पत्थर गिरने से दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे में दोनों की मौत हो गई।

युवक के सीने में दर्द उठा और उसकी मौत

Three pilgrims die on way to Amarnath cave

इसी तरह शनिवार को मुंबई से लगभग 28 युवकों का ग्रुप आया था। इन सभी ने बालटाल के जरिए पवित्र गुफा के लिए यात्रा शुरू की। जैसे ही ये लोग बराड़ी तक पहुंचे कि एक युवक के सीने में दर्द उठा और उसकी मौत हो गई।

इस बार अमरनाथ यात्रा के रास्ते में बर्फ बहुत ज्यादा है। बर्फ में आक्सीजन बहुत कम हो जाती है और सांस लेने में दिक्कत होती है। 2012 में लगभग 107 लोगों की गहरी खाई में गिरने और आक्सीजन की कमी के कारण मौत हो गई थी। वहीं 2013 में तकरीबन आठ लोगों की जान गई थी।

विज्ञापन

श्रद्धालुओं को तंग कर रही जेएंडके पुलिस

Three pilgrims die on way to Amarnath cave

अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालु जम्मू-कश्मीर पुलिस से खासे नाराज हैं। श्री अमरनाथ बर्फानी लंगर आर्गेनाइजेशन (एसएबीएलओ) के प्रधान विजय कुमार ठाकुर ने बताया कि इस बार यात्रियों की संख्या बहुत कम है।

रोजाना बालटाल के जरिए 7500 यात्रियों को पवित्र गुफा के दर्शन के लिए रवाना किया जाना है लेकिन शनिवार को लगभग सात सौ यात्रियों को ही रवाना किया गया था। बावजूद इसके जेएंडके पुलिस मनीग्राम में यात्रियों को रोककर बैठी है और उनके साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है।

बालटाल में उदासी का माहौल

Three pilgrims die on way to Amarnath cave

ठाकुर ने बताया कि लंगर समितियों ने रोजाना 15 हजार श्रद्धालुओं के खानपान व रहने की व्यवस्था की हुई है। फिर भी पुलिस यात्रियों को रास्ते में रोककर तंग कर रही है। इससे यात्रियों में बुरा संदेश जा रहा है।

जो यात्री माथा टेक कर लौट रहे हैं, वो जेएंडके पुलिस से नाराज हैं। वहीं यात्रियों के न पहुंचने से बालटाल में उदासी का माहौल है। क्योंकि पहले रोजाना आठ से नौ हजार यात्री पहुंचते थे अब सिर्फ एक हजार पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed