{"_id":"61fc3a9fa3417f626c61becd","slug":"three-persons-including-retired-commandant-of-bsf-was-cheaten-chandigarh-news-pkl441045285","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ के रिटायर्ड कमांडेंट समेत तीन लोगों से लाखों की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएफ के रिटायर्ड कमांडेंट समेत तीन लोगों से लाखों की ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। साइबर ठगों ने बीएसएफ के रिटायर्ड कमांडेंट समेत तीन लोगों से लाखों रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच साइबर सेल को सौंप दी है। बीएसएफ से रिटायर्ड कमांडेंट सेक्टर 35 निवासी जगबीर सिंह ढिल्लों को अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि आपके एयरटेल के सिम की केवाईसी खत्म होने वाली है और उसके बाद आपका नंबर बंद हो जाएगा। ठग ने जगबीर सिंह के मोबाइल पर लिंक भेजकर एनी डेस्क के नाम से एप डाउनलोड करने के लिए कहा। जगबीर सिंह ने जैसे ही एप डाउनलोड किया तो शातिर ने उनके खाते से चार लाख 34 हजार रुपये उड़ा लिए।
साइबर सेल ने साल 2020 में 136 जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया। इस साल अभी तक 22 जागरूकता अभियान चलाए गए। हर थाने और चौकी में ठगों से सावधान रहने के लिए बोर्ड लगाए गए हैं। साइबर सेल के प्रभारी हरिओम ने बताया कि नुक्कड़ नाटक के जरिए जगह-जगह लोगों को जागरूक कर चुके हैं।
एक लाख 80 हजार उड़ाए
सेक्टर-3 स्थित हरियाणा एमएलए फ्लैट में रहने वाली नेहा यादव ने डीआईजी को दी शिकायत में बताया कि उसे 28 अगस्त 2021 को नौकरी डॉटकॉम से फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि आपकी नौकरी लगवा देेंगे, इसके लिए पंजीकृत करवाओ। पीड़ित ने आरोपी की ओर से दिए गए एक्सिस बैंक खाते में 2900 रुपयेे डाल दिए। उससे कुल एक लाख 80 हजार रुपये ठग लिए गए। इस मामले में सेक्टर 3 थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
बैंक खाते से एक लाख 65 हजार उड़ाए
सेक्टर 41 निवासी राहुल रावत ने बताया कि उसके पिता बीमार हैं। वह 31 दिसंबर 2021 को रुपये निकलवाने के लिए सेक्टर 17 के बैंक में गया तो पता चला खाते में रुपये ही नहीं हैं। बैंक खाते से एक लाख 65 हजार रुपये गायब थे। शिकायत के बाद जांच पड़ताल कर सेक्टर 17 थाना पुलिस ने केस दर्ज किया।
साल 2021 में तीन नाइजीरियन समेत 36 ठगों को किया था गिरफ्तार
साइबर सेल ने साल 2021 में अरुणाचल प्रदेश में मिलने मकूना नट्स (मखाने) के नाम पर विंग कमांडर से एक करोड़ 8 लाख रुपये ठगे थे। इस मामले में पुलिस ने पिछले वर्ष चार अक्तूबर को एक नाइजीरियन को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने साल 2021 में दो नाइजीरियन समेत 36 ठगों को गिरफ्तार किया था, जबकि इस वर्ष भी साइबर अपराध के मामले में एक नाइजीरियन गिरफ्तार हो चुका है।