फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three person commits suicide in Punjab during Lockdown

बच्चों से दूरी नहीं सह सका बुजुर्ग और दे दी जान, लुधियाना और फाजिल्का में भी दो ने की खुदकुशी

Tue, 21 Apr 2020 07:47 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना/जालंधर/फाजिल्का
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना/जालंधर/फाजिल्का Published by: ajay kumar Updated Tue, 21 Apr 2020 07:47 PM IST
विज्ञापन
Three person commits suicide in Punjab during Lockdown
सांकेतिक तस्वीर।

लॉकडाउन में अपने बच्चों से दूर रहने का गम बुजुर्ग एनआरआई सहन नहीं कर पाया और उसने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना मंगलवार सुबह की है। एनआरआई थाना रामामंडी क्षेत्र के काकी पिंड का रहने वाला था। जानकारी के मुताबिक, रामामंडी थाना क्षेत्र के तहत काकी पिंड का रहने वाला अमरजीत फरवरी में इंग्लैंड से जालंधर आया था। 

विज्ञापन


पंजाब में कर्फ्यू लगने के कारण वह वापस इंग्लैंड नहीं जा पाया। फ्लाइट शुरू नहीं हो पा रही थी और वह काफी कोशिश कर रहा था कि अपने बच्चों के पास इंग्लैंड वापस लौट जाए। बच्चों से दूर रहने के गम को बुजुर्ग ज्यादा दिन तक सहन नहीं कर पाया और मंगलवार सुबह फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान दर्जकर शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन

फाजिल्का: टेलिकॉम संचालक ने निगला जहर

धींगड़ा टेलिकॉम के संचालक आशु धींगड़ा ने सोमवार रात कुछ लोगों की ओर से लगातार परेशान किए जाने से तंग होकर घर में ही जहर निगल लिया। इसके बाद उसे फाजिल्का के सिविल अस्पताल में लाया गया। थाना सिटी प्रभारी रजिंदर शर्मा ने आशु ढींगड़ा का वीडियो क्लिप व लिखित बयान दर्ज किए। डॉक्टरों ने उसकी हालात को गंभीर देखते हुए उसे फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उसकी बाद में मौत हो गई। 

आशु धींगड़ा के पिता मिट्ठू धींगड़ा ने बताया कि उसका लड़का कुछ दिनों से परेशान था। कुछ लोग उसे परेशान कर रहे थे। साल 2011 का आशु पर एक पुराना केस चल रहा था। उस केस के सिलसिले में उसे दो साल की सजा हुई थी। आशु 11 महीने जेल काटकर आया है। इसके बाद भी उक्त लोग उसे काफी परेशान कर रहे थे। इससे परेशान होकर उसने जहर निगल लिया। नगर थाना प्रभारी राजिंद्र शर्मा ने साहिल, कल्पना, सरोज और दो अज्ञात समेत पांच पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

लुधियाना: नगर निगम कर्मचारी ने लगाया फंदा

नगर निगम में बतौर बेलदार तैनात जवाहर नगर कैंप निवासी सुरिंदर कुमार (38) ने मंगलवार सुबह अपने घर में संदिग्ध हालात में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना का पता उस समय चला जब उसके पड़ोसी उसे बुलाने के लिए गए। सूचना पर थाना डिवीजन पांच की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। 

थाना डिवीजन पांच की प्रभारी सब इंस्पेक्टर रिचा रानी ने बताया कि सुरिंदर मूलरुप से हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा का रहने वाला था। उसे अपने पिता की मौत के बाद नगर निगम में नौकरी मिली थी। वह बतौर बेलदार नगर निगम में तैनात था। मंगलवार सुबह उसने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। 

सुरिंदर कुमार ने फंदा क्यों लगाया अभी पता नहीं चल पाया है। मृतक के कब्जे से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने अपनी मौत का जिक्र तो नहीं किया बल्कि एटीएम का पासवर्ड लिख दिया है ताकि उसके घर वाले बैंक से पैसे निकलवा सकें। रिचा रानी ने बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed